July 17, 2026 2:06 pm

प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री विनय कुमार जी ने गातधार क्षेत्र में किया विकास कार्यों का उद्घाटन।

शिमला,मार्च।हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और रेणुका के लोकप्रिय विधायक श्री विनय कुमार जी ने गातधार क्षेत्र में एक भव्य कार्यक्रम में भाग लिया, जहां उन्होंने कोटि से गाता तक 25 लाख रुपये की लागत से बनी सड़क का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने 5 लाख रुपये की लागत से बने गुरु मंदिर सामुदायिक भवन का भी उद्घाटन किया।इस मौके पर श्री विनय कुमार जी ने कहा, “हम श्री रेणुका जी के लिए हमेशा विकास की दिशा में काम करते रहेंगे। हमारी कोशिश है कि कोई भी क्षेत्र विकास से अछूता न रहे। हमने गातधार क्षेत्र में विकास की एक नई शुरुआत की है और आगे भी हम इसी तरह काम करते रहेंगे।”उन्होंने कहा, “यह सड़क और सामुदायिक भवन हमारे क्षेत्र के लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण सुविधा है। हमें उम्मीद है कि इससे स्थानीय लोगों को अपने जीवन में सुधार लाने में मदद मिलेगी।”इस अवसर पर नई पंचायत अलग विभाजन होने पर सभी पंचायत वासियों को बधाई दी, जिसमें श्री विनय कुमार जी ने कहा कि यह एक महत्वपूर्ण कदम है जो क्षेत्र के विकास को नई दिशा देगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि वे हम हर संभव इस नई पंचायत के विकास के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।इस कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने श्री विनय कुमार जी का भव्य स्वागत किया और उन्हें अपने क्षेत्र के विकास के लिए धन्यवाद दिया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष तपेन्द्र चौहान, BDO नेहा नेगी बिट्टू ठाकुर ओपी ठाकुर आदि समस्त पदाधिकारी और स्थानीय लोग मौजूद थे।

और पढ़ें

कुल्लू, ऊना, बिलासपुर, सोलन सहित आठ अस्पतालों में लगेंगी 1.5 टेस्ला एमआरआई मशीनें नाहन, हमीरपुर, बिलासपुर, धर्मशाला और सोलन में शुरू होगी डिजिटल मैमोग्राफी सुविधा42 हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीनों की खरीद प्रक्रिया जारी।

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

कुल्लू, ऊना, बिलासपुर, सोलन सहित आठ अस्पतालों में लगेंगी 1.5 टेस्ला एमआरआई मशीनें नाहन, हमीरपुर, बिलासपुर, धर्मशाला और सोलन में शुरू होगी डिजिटल मैमोग्राफी सुविधा42 हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीनों की खरीद प्रक्रिया जारी।

error: Content is protected !!