July 17, 2026 8:11 am

मुख्यमंत्री सुक्खू ने पेश अपना वित्तीय वर्ष 2026-27 का चौथा बजट,कटेगी सैलरी,300 यूनिट फ्री बिजली भी मिलेगी।

शिमला,मार्च।हिमाचल प्रदेश के लिए आज सबसे बड़ा दिन है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आज 11 बजे वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए अपना लगातार चौथा बजट पेश करेंगे। आरडीजी बंद होने के बाद हिमाचल का यह पहला बजट है। ऐसे में देखना होगा कि राज्य को आत्मनिर्भर बनाने और वर्ष 2032 तक देश को सबसे समृद्ध राज्य बनाने की दिशा मेें आज मुख्यमंत्री सुक्खू कौन सा रोडमैप तय करते हैं। सरकार के सामने सबसे बड़ी चुनौती नए वित्तीय संसाधन जुटाने की होगी, ताकि आर्थिक दिक्कतों से पार पाया जा सके। आम जनता के लिए यह उम्मीदों का बजट होगा। साथ ही बरोजगारों की भी इस बजट पर सबसे ज्यादा नजर रहने वाली है।

बजट की घोषणाएं

आरटीजी बंद करना संविधान के विपरीत है

कठिन समय में विपक्ष ने हिमाचल का साथ छोड़ा

बजट भाषण के बीच विपक्ष की नारेबाजी

सीएम बोले, हमारे पास संसाधान के रूप में सिर्फ जंगल और पानी हैं

हमें ग्रीन बोनस मिलना चाहिए था, पर हमारी आरडीजी ही बंद कर दी गई

संसाधनों के सही इस्तेमाल का समय आ गया है

54,928 करोड़ का बजट होगा वित्त वर्ष 2026-27 के लिए

सभी 10 चुनावी गारंटियों को 100 प्रतिशत पूरा करेंगे

सभी अधूरे कामों को पूरा करने के लिए 500 करोड़

खाली पड़े भवनों का सदुपयोग होगा

खाली पड़े भवनों को निजी भागीदारी से काम में लाया जाएगा

गाय के दूध का क्रय मूल्य 61 रुपए प्रति लीटर

भैंस के दूध का क्रय मूल्य 71 रुपए प्रति लीटर

मुर्गी पालन के लिए 62 करोड़ का प्रावधान

प्राकृतिक गेहूं का समर्थन मूल्य 80 रुपए प्रतिकिलो

मक्की का समर्थन मूल्य 50 रुपए प्रतिकिलो

पांगी घाटी के जौ का समर्थन मूल्य 80 रुपए प्रतिकिलो

हल्दी का समर्थन मूल्य 150 रुपए प्रतिकिलो

अदरक का समर्थन मूल्य 30 रुपए प्रतिकिलो

हिमाचल में राज्य किसान आयोग बनेगा

बीज उत्पादकों को 2 लाख की ग्रांट

कृषि सुरक्षा के लिए मुख्यमंत्री खेत बाड़बंदी योजना में 10 करोड़ का प्रावधान

एचपी शिवा प्रोजेक्ट में 325 करोड़ का प्रावधान

जलाश्यों से पकड़ी मछली की रॉयल्टी अब 1 फीसदी

प्रतिबंधित अवधि में मछुआरों को 3500 रुपए

मछुआरों को नौका पर 70 फीसदी सबसिडी

नादौन में इंटिग्रेटिड एक्वा पॉर्क बनेगा

मछुआरों के लिए थ्री व्हीलर, 50 बाइक्स

ट्राउट उत्पादकों को 1 करोड़ का फंड

100 नई ट्राउट इकाइयां बनेंगी

डेनमार्क से मंगवाया जाएगा ट्राउट बीज

कांगड़ा एयरपोर्ट में 2000 करोड़ की जमीन का अधिग्रहण

धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देगी सरकार

ग्रामीण हिमाचल में स्लो टूरिज्म को बढ़ावा

एचपी वूमन टूरिज्म फंड बनेगा

महिलाओं को 3 लाख सहायता

हिमाचल में फिल्म पोर्टल स्थापित होगा

वेडिंग डेस्टिनेशन पर काम होगा

जल स्रोतों के आसपास पर्यटन गतिविधियां शुरू होंगी

पर्यटन स्थलों में नाइट पिकनिंग शुरू होगी

होटलों और ढाबों के लिए ब्याज अनुदान

20 से ’यादा कमरों के होटल पर सबसिडी

बीपीएल में नए परिवार जोड़ सकेंगी ग्राम सभाएं

1 लाख अति गरीब परिवारों के लिए अपना सुखी परिवार योजना

1 लाख अति गरीब परिवारों को 300 यूनिट बिजली फ्री

1500 रुपए प्रतिमाह 1 लाख अति गरीब परिवारों की महिलाओं को

पंचायत सचिवों के बाद चौकीदारों के पद भरेंगे

केंद्र की वीबी-जी-रामजी योजना गलत

एनआरएलएम के तहत महिला स्वयं सहायता समूल को 150 करोड़ का कर्ज

पंचायत सचिवों के बाद चौकीदारों के पद भरेंगे

500 युवाओं को ई-रिक्शा पर 50 फीसदी सबसिडी

24 घंटे दुकानें खुली रख सकेंगे दुकानदार

150 और स्कूल बनेंगे सीबीएसई

सीबीएसई स्कूलों के लिए डेडिकेटिड कैडर बनेगा

बच्चों को हफ्ते में 2 बार पोषण व्यवस्था

ग्रामीण बस्तियों तक सडक़ें पहुंचाएगी सरकार

पीएमजीएसवाई-4 के तहत 800 केएम सडक़ें मंजूर करवाएंगे

मंडी-गगाल-चैलचौक सडक़ काम जल्द

चंबा-जोत टनल प्रस्ताव

जलोड़ी-जोत टनल का प्रस्ताव

सिविल में 149 जेई रखेगी सरकार

जनवरी से विशेष राजस्व लोक अदालतें

राजस्व में डिजिटाइजेशन को 2 करोड़ 12 लाख

शहरी क्षेत्रों में नक्शा परियोजना शुरू होगी

उच्च हर्बल गार्डन बनाएगी सरकार

10 जिलों में पंचकर्म पाठयक्रम शुरू होंगे

आयुर्वेद फार्मेसी में मल्टीटास्क वर्कर्ज रखेंगे

पुलिस में 1000 कांस्टेबल की भर्ती होगी

शिमला शहर के संस्थान दूसरे जिलों में ट्रांसफर होंगे

चिट्टा तस्करों की जानकारी देने वालों का नाम गुप्त रहेगा

पुलिस में कांस्टेबल की प्रोमोशन के लिए टेस्ट

50 महिला पुलिस सब-इंस्पेक्टर्ज की भर्ती होगी

पुलिस में साइबर मित्र योजना शुरू होगी

सभी स्कूलों में मोबाइ पर प्रतिबंध

प्रदेश में जल्द आएगी नई औद्योगिक नीति

हिमाचल में हिम स्टार्टअप योजना शुरू होगी

और पढ़ें

कुल्लू, ऊना, बिलासपुर, सोलन सहित आठ अस्पतालों में लगेंगी 1.5 टेस्ला एमआरआई मशीनें नाहन, हमीरपुर, बिलासपुर, धर्मशाला और सोलन में शुरू होगी डिजिटल मैमोग्राफी सुविधा42 हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीनों की खरीद प्रक्रिया जारी।

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

कुल्लू, ऊना, बिलासपुर, सोलन सहित आठ अस्पतालों में लगेंगी 1.5 टेस्ला एमआरआई मशीनें नाहन, हमीरपुर, बिलासपुर, धर्मशाला और सोलन में शुरू होगी डिजिटल मैमोग्राफी सुविधा42 हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीनों की खरीद प्रक्रिया जारी।

error: Content is protected !!