July 17, 2026 8:10 am

8931 दिन जनसेवा को समर्पित – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बनाया इतिहास, सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले जननेता बने : बिंदल 

शिमला,मार्च।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को 8931 दिन सार्वजनिक जीवन में मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में पूर्ण करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह पूरे देश के लिए गौरव का क्षण है कि प्रधानमंत्री मोदी ने सबसे लंबे समय तक शासन करने वाले जननेता के रूप में नया इतिहास रच दिया है।डॉ. बिंदल ने कहा कि नरेंद्र मोदी का मुख्यमंत्री के रूप में गुजरात में कार्यकाल देश के सभी राज्यों के लिए अनुकरणीय रहा है। उन्होंने यह साबित किया कि विकास को राजनीति का आधार बनाया जा सकता है। प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी जी ने स्वयं को “प्रधानसेवक” के रूप में प्रस्तुत कर देश की राजनीति को एक नई दिशा दी।उन्होंने कहा कि पिछले 11 वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई है। आज भारत आर्थिक, सामरिक और कूटनीतिक रूप से मजबूत राष्ट्र के रूप में उभरकर सामने आया है। गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, युवा सशक्तिकरण और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को धरातल पर उतारने में मोदी सरकार ने ऐतिहासिक कार्य किए हैं।डॉ. बिंदल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का 8931 दिनों का यह सफर केवल शासन का नहीं, बल्कि जनसेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” का मंत्र आज पूरे देश में क्रियाशील है और यही भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में आगे बढ़ा रहा है।उन्होंने कहा कि राजनीतिक विरोध के बावजूद प्रधानमंत्री मोदी ने हमेशा सत्य, निष्ठा और सेवा के मार्ग पर चलते हुए देश को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। उनका यह ऐतिहासिक कार्यकाल आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।डॉ. बिंदल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करते हुए कहा कि वे इसी प्रकार देश की सेवा करते हुए भारत को और अधिक सशक्त एवं समृद्ध बनाते रहें।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रत्येक दिन राष्ट्र सेवा को समर्पित रहा है और यही उनकी सबसे बड़ी पहचान है।”

और पढ़ें

कुल्लू, ऊना, बिलासपुर, सोलन सहित आठ अस्पतालों में लगेंगी 1.5 टेस्ला एमआरआई मशीनें नाहन, हमीरपुर, बिलासपुर, धर्मशाला और सोलन में शुरू होगी डिजिटल मैमोग्राफी सुविधा42 हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीनों की खरीद प्रक्रिया जारी।

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

कुल्लू, ऊना, बिलासपुर, सोलन सहित आठ अस्पतालों में लगेंगी 1.5 टेस्ला एमआरआई मशीनें नाहन, हमीरपुर, बिलासपुर, धर्मशाला और सोलन में शुरू होगी डिजिटल मैमोग्राफी सुविधा42 हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीनों की खरीद प्रक्रिया जारी।

error: Content is protected !!