July 15, 2026 9:22 pm

एनएसयूआई का 56वां स्थापना दिवस आयोजित।

शिमला,अप्रैल।उप-मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने आज कांग्रेस भवन में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के 56वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस अवसर पर उन्होंने संगठन के समृद्ध इतिहास, उसकी वैचारिक मजबूती तथा छात्र हितों के प्रति उसकी अटूट प्रतिबद्धता की सराहना की।उन्होंने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन ने हमेशा छात्रों के अधिकारों, समान अवसर और सामाजिक न्याय के लिए सशक्त आवाज उठाई है। उन्होंने युवाओं को राष्ट्र निर्माण की धुरी बताते हुए आह्वान किया कि वे सकारात्मक सोच, जागरूकता और सक्रिय भागीदारी के माध्यम से समाज में बदलाव लाने का कार्य करें।केवल सिंह पठानिया ने कहा कि आज का युवा केवल अपने भविष्य का निर्माता ही नहीं, बल्कि देश के स्थाई और उज्ज्वल कल का आधार भी है। ऐसे में संगठन की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो जाती है, जो युवाओं को सही दिशा और मंच प्रदान करता है।कार्यक्रम में उपस्थित छात्र नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए और संगठन को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर सभी ने एकजुट होकर छात्र हितों की रक्षा तथा संगठन के मूल्यों को आगे बढ़ाने का दृढ़ निश्चय किया।इस अवसर पर विधायक हरीश जनारथा, महाधिवक्ता अनूप रतन, मुख्यमंत्री के ओएसडी रितेश कपरेट, संगठन सचिव विनोद जिंटा, युवा कांग्रेस अध्यक्ष छतर सिंह एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!