April 15, 2026 12:30 am

“पंचायती राज चुनाव हाईजैक करने की साजिश—कांग्रेस ने संविधान और कानून दोनों की धज्जियां उड़ाईं”: डॉ. राजीव बिंदल

शिमला,अप्रैल।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार लोकतंत्र की हत्या करने पर उतारू है और पंचायती राज एवं नगर निकाय चुनावों को सुनियोजित तरीके से हाईजैक करने की साजिश रच रही है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने पहले तो दो वर्षों तक चुनाव टालने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाया और मामला सुप्रीम कोर्ट तक ले गई। जब माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने स्पष्ट आदेश दिया कि 31 मई से पहले चुनाव करवाए जाएं, तो सरकार ने अब धांधली का नया खेल शुरू कर दिया है।डॉ. बिंदल ने आरोप लगाया कि हिमाचल के इतिहास में पहली बार ऐसा हो रहा है कि आरक्षण रोस्टर को “मदारी के खेल” की तरह बदला जा रहा है—

एक दिन पंचायत SC के लिए आरक्षित,दूसरे दिन वही पंचायत ओपन,तीसरे दिन महिला के लिए आरक्षित।

“यह चुनाव प्रक्रिया नहीं, बल्कि कांग्रेस का ‘सूटेबिलिटी मॉडल’ है, जहां नियम नहीं बल्कि अपनी सुविधा के अनुसार रोस्टर तय किया जा रहा है,” उन्होंने तीखा राजनीतिक पंच करते हुए कहा।उन्होंने कहा कि यह पूरी प्रक्रिया पंचायती राज अधिनियम और संविधान के अनुच्छेद 243D की भावना के खिलाफ है, जिसमें स्पष्ट प्रावधान है कि आरक्षण और रोस्टर एक निर्धारित प्रक्रिया के तहत पारदर्शी तरीके से तय होंगे, न कि बार-बार बदलकर चुनावी समीकरण साधे जाएंगे।डॉ. बिंदल ने कहा कि कांग्रेस के नेता और सरकार के दबाव में अधिकारी काम कर रहे हैं, जिसके कारण गांव-गांव और मोहल्लों में असमंजस और तनाव की स्थिति पैदा हो गई है। “यह लोकतंत्र नहीं, दादागिरी है—जहां नियमों को ताक पर रखकर सत्ता बचाने की कोशिश हो रही है,” उन्होंने कहा।उन्होंने कहा कि लाखों युवा, महिलाएं और समाज के विभिन्न वर्ग जो पंचायतों में सेवा करना चाहते हैं, वे लगातार बदलते रोस्टर से निराश और हताश हो चुके हैं।“कांग्रेस को साफ दिख रहा है कि जनता उन्हें सत्ता से बाहर करने का मन बना चुकी है, इसलिए अब चुनाव प्रक्रिया को ही कब्जाने की कोशिश की जा रही है,” उन्होंने आरोप लगाया।अंत में डॉ. बिंदल ने चेतावनी दी कि भाजपा इस “लोकतंत्र विरोधी साजिश” को किसी भी कीमत पर सफल नहीं होने देगी और सड़क से लेकर न्यायालय तक इस मुद्दे को उठाकर कांग्रेस सरकार की पोल खोलती रहेगी।

और पढ़ें

साढ़े तीन साल में कांग्रेस सरकार ने हिमाचल की जनता की कमर तोड़ी, कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त”“₹45,000 करोड़ कर्ज, महंगाई की मार और ताला-बंदी मॉडल—सुखु सरकार ने प्रदेश को विनाश की ओर धकेला”: डॉ. राजीव बिंदल

“राज्य स्तरीय हरौली उत्सव बना कांग्रेस का राजनीतिक मंच—‘व्यवस्था परिवर्तन’ नहीं, ‘व्यवस्था पतन’ का उदाहरण”“SDM चेयरमैन, DC की देखरेख में सरकारी कार्यक्रम—फिर भी कांग्रेस प्रभारी से समापन, खुला सत्ता दुरुपयोग” राकेश जमवाल

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

साढ़े तीन साल में कांग्रेस सरकार ने हिमाचल की जनता की कमर तोड़ी, कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त”“₹45,000 करोड़ कर्ज, महंगाई की मार और ताला-बंदी मॉडल—सुखु सरकार ने प्रदेश को विनाश की ओर धकेला”: डॉ. राजीव बिंदल

“राज्य स्तरीय हरौली उत्सव बना कांग्रेस का राजनीतिक मंच—‘व्यवस्था परिवर्तन’ नहीं, ‘व्यवस्था पतन’ का उदाहरण”“SDM चेयरमैन, DC की देखरेख में सरकारी कार्यक्रम—फिर भी कांग्रेस प्रभारी से समापन, खुला सत्ता दुरुपयोग” राकेश जमवाल

error: Content is protected !!