April 14, 2026 8:43 pm

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के बयान की निदा की।

शिमला,अप्रैल।प्रदेश कांग्रेस संगठन महामंत्री विनोद ज़िंटा ने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को उनके उस बयान पर जिसमें उन्होंने प्रदेश की तुलना पाकिस्तान से की है, को पूरी तरह प्रदेश व देश विरोधी करार देते हुए कहा है कि सरकार को इस पर तुरंत कार्यवाही करते हुए उन पर एफआईआर दर्ज करवानी चाहिए। उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर का मानसिक संतुलन बिगड़ गया लगता है और अपने आकाओं को खुश करने के लिये वह प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर बचकानी आरोप लगाते रहते है। उनके आरोप पूरी तरह झूठे व बेबुनियाद होते है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सत्ता और संगठन पूरे तालमेल से कार्य कर रहा है।आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पत्रकारों के साथ अनौपचारिक बातचीत करते हुए विनोद ज़िंटा ने कहा कि प्रदेश की वर्तमान आर्थिक स्थिति के लिए पूर्व भाजपा सरकार पूरी तरह दोषी है। उन्होंने कहा कि जब भी प्रदेशहित की कोई बात आती है भाजपा उससे किनारा कर लेती है। प्रदेश को आपदा राहत को लेकर भी भाजपा ने अपनी पीठ दिखाई थी और अब आरडीजी मुद्दे से भी भाजपा भाग गई। प्रधानमंत्री ने आपदा राहत के लिये 1500 करोड़ देने की जो घोषणा की थी वह भी आज दिन तक पूरी नही हुई। उन्होंने कहा कि भाजपा हर काम में राजनीति करती है। भाजपा की नीति व नियत में खोट ही खोट है।विनोद ज़िंटा ने भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष राजीव बिंदल को भी आड़े हाथ लेते हुए कहा कि उन्हें इस पद पर बैठने का कोई नैतिक अधिकार नही है। उन्होंने कहा कि आपदा में अवसर लाभ लेने वाले नेता कभी प्रदेश हितेषी नही हो सकते। उन्होंने कहा कि जिनके भाई बलात्कार,दुराचार मामले में जमानत पर हो,जिनके अनेक नेताओं पर महिलाओं के साथ दुराचार के मामले बने हो ऐसे लोगों से भगवान ही बचाये।ज़िंटा ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में है। नशा तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जा रही है। सरकार किसी भी अपराध के लिये जीरो टॉलरेंस की नीति पर चल रही है। भाजपा के समय अपराधियों को पूरा राजनीतिक सरंक्षण दिया जाता था जबकि अब इनके खिलाफ तुंरत पुलिस कार्यवाही होती है।ज़िंटा ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार मजबूती से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनावों में भी कांग्रेस समर्थक जीत हासिल करेंगे और अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों में भी कांग्रेस अपनी जीत का परचम लहरायेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश व देश से अब भाजपा का सूपड़ा साफ होने वाला है।विनोद ज़िंटा ने कहा कि आगामी एक सप्ताह में प्रदेश में कांग्रेस पूरी मजबूती के साथ मैदान में उतरेगी।उन्होंने कहा कि जिला व ब्लॉक की कार्यकारणी जल्द घोषित होंगी।

और पढ़ें

साढ़े तीन साल में कांग्रेस सरकार ने हिमाचल की जनता की कमर तोड़ी, कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त”“₹45,000 करोड़ कर्ज, महंगाई की मार और ताला-बंदी मॉडल—सुखु सरकार ने प्रदेश को विनाश की ओर धकेला”: डॉ. राजीव बिंदल

“राज्य स्तरीय हरौली उत्सव बना कांग्रेस का राजनीतिक मंच—‘व्यवस्था परिवर्तन’ नहीं, ‘व्यवस्था पतन’ का उदाहरण”“SDM चेयरमैन, DC की देखरेख में सरकारी कार्यक्रम—फिर भी कांग्रेस प्रभारी से समापन, खुला सत्ता दुरुपयोग” राकेश जमवाल

MarketingHack4U

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

साढ़े तीन साल में कांग्रेस सरकार ने हिमाचल की जनता की कमर तोड़ी, कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त”“₹45,000 करोड़ कर्ज, महंगाई की मार और ताला-बंदी मॉडल—सुखु सरकार ने प्रदेश को विनाश की ओर धकेला”: डॉ. राजीव बिंदल

“राज्य स्तरीय हरौली उत्सव बना कांग्रेस का राजनीतिक मंच—‘व्यवस्था परिवर्तन’ नहीं, ‘व्यवस्था पतन’ का उदाहरण”“SDM चेयरमैन, DC की देखरेख में सरकारी कार्यक्रम—फिर भी कांग्रेस प्रभारी से समापन, खुला सत्ता दुरुपयोग” राकेश जमवाल

error: Content is protected !!