April 19, 2026 6:31 pm

फीस वृद्धि और PGT अस्थाई भर्ती के खिलाफ ABVP का हल्ला बोल।

शिमला,अप्रैल। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई द्वारा  विश्वविद्यालय परिसर में प्रदेश सरकार और प्रशासन की छात्र विरोधी नीतियों के विरुद्ध एक विशाल हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया गया। यह अभियान मुख्य रूप से हाल ही में की गई बेतहाशा फीस वृद्धि और PGT (Post Graduate Teacher) पदों पर अस्थाई भर्ती के निर्णय के विरोध में चलाया गया।फीस वृद्धि का कड़ा विरोध: विद्यार्थी परिषद ने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा विभिन्न पाठ्यक्रमों की फीस में 10 से 40 प्रतिशत तक की वृद्धि की गई है। परिषद का मानना है कि इस निर्णय से विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर और मध्यम वर्गीय परिवारों के छात्रों पर भारी बोझ पड़ेगा, जो पूरी तरह से अस्वीकार्य है।अस्थाई भर्ती पर सवाल: ABVP ने PGT शिक्षकों की अस्थाई भर्ती (Contract/Guest Policy) की नीति को युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ बताया है। परिषद की मांग है कि इन पदों पर नियमित भर्तियां की जाएं ताकि शिक्षा की गुणवत्ता और युवाओं का रोजगार सुरक्षित रहे।छात्रों का भारी समर्थन: आज के हस्ताक्षर अभियान के दौरान बड़ी संख्या में आम छात्रों ने अपना समर्थन दिया और प्रशासन के इन फैसलों के खिलाफ अपनी नाराजगी दर्ज की।इस अवसर पर इकाई मंत्री सुशील शर्मा ने कहा, “विश्वविद्यालय प्रशासन और प्रदेश सरकार लगातार छात्र हितों की अनदेखी कर रहे हैं। फीस वृद्धि का फैसला तुरंत वापस लिया जाना चाहिए और PGT भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता लाते हुए नियमित नियुक्तियां की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह हस्ताक्षर का रिकॉर्ड इकाई द्वारा हिमाचल प्रदेश के मुख्य मंत्री को भेजा जाएगा ताकि विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले आम छात्र की आवाज़ इस प्रदेश के मुखिया तक पहुंच सके और यदि प्रशासन जल्द ही इन मांगों पर गौर नहीं करता है, तो विद्यार्थी परिषद पूरे प्रदेश में उग्र आंदोलन छेड़ने से पीछे नहीं हटेगी।

और पढ़ें

MarketingHack4U

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!