शिमला,अप्रैल।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम “मन की बात” को सुनने हेतु शिमला के मिडिल बाजार स्थित दीपक भोजनालय (बूथ नं. 44, विधानसभा शिमला) में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें 40 से अधिक कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और प्रधानमंत्री जी के विचारों से प्रेरणा प्राप्त की।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश मीडिया संयोजक कर्ण नंदा उपस्थित रहे। उनके साथ प्रदेश कोषाध्यक्ष कमलजीत सूद, सह मीडिया प्रभारी सुदीप महाजन, श्याम शर्मा, दीपक शर्मा, सोम कीर्ति, खन्ना जी, नीलतु, अभय शर्मा, सीमा, राजू, भास्कर सहित कई कार्यकर्ता विशेष रूप से मौजूद रहे।कार्यक्रम के उपरांत मीडिया से बातचीत करते हुए कर्ण नंदा ने कहा कि “मन की बात” के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को एक सूत्र में पिरोने का कार्य कर रहे हैं और समाज के हर वर्ग को जोड़ने का एक प्रभावी मंच प्रदान कर रहे हैं।उन्होंने बताया कि “मन की बात” के 133वें एपिसोड में प्रधानमंत्री ने देश को विज्ञान और शांति के अद्भुत संगम से परिचित कराया। एक ओर भगवान बुद्ध के विचारों को वैश्विक शांति के लिए आवश्यक बताया गया, वहीं दूसरी ओर तमिलनाडु के कलपक्कम में स्वदेशी फास्ट ब्रीडर रिएक्टर की सफलता को भारत के परमाणु इतिहास का स्वर्ण युग करार दिया गया।प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में बताया कि भारत का सिविल न्यूक्लियर प्रोग्राम अब खेती, स्वास्थ्य और ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में आत्मनिर्भरता का नया अध्याय लिख रहा है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि भारत की पवन ऊर्जा क्षमता 56 गीगावाट से अधिक हो चुकी है, जिसमें पिछले एक वर्ष में ही लगभग 6 गीगावाट की वृद्धि हुई है। यह देश की स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में तेजी से बढ़ती ताकत को दर्शाता है।कर्ण नंदा ने कहा कि बुद्ध के शांति संदेश से लेकर आधुनिक न्यूक्लियर तकनीक तक की यह यात्रा विकसित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूत करती है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि दीपक भोजनालय, शिमला से प्रधानमंत्री का विशेष जुड़ाव रहा है, जब वे हिमाचल प्रदेश भाजपा के प्रभारी के रूप में कई बार यहां आए थे।अंत में उन्होंने कहा कि “मन की बात” केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश को जोड़ने, प्रेरित करने और आगे बढ़ाने का एक सशक्त माध्यम बन चुका है, जिससे हर नागरिक जुड़कर राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभा सकता है।











