April 28, 2026 12:56 am

युवा कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक आनंद (शेखू) भाजपा में शामिल—धर्मशाला में संगठन को मिलेगी नई ऊर्जा:भाजपा परिवार में बढ़ता विश्वास—युवा नेतृत्व का जुड़ना विकास की नई दिशा का संकेत,-सुधीर शर्मा

धर्मशाला,अप्रैल।:भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र से युवा कांग्रेस अध्यक्ष एवं मनोनीत पार्षद अभिषेक आनंद (शेखू) ने आज विधिवत रूप से भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने कहा कि यह भाजपा की नीतियों, नेतृत्व और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता पर बढ़ते विश्वास का प्रतीक है।सुधीर शर्मा ने अभिषेक आनंद का भाजपा परिवार में स्वागत करते हुए कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि आपके अनुभव, ऊर्जा और जनसंपर्क से संगठन को और मजबूती मिलेगी तथा धर्मशाला के विकास को नई गति प्राप्त होगी।”उन्होंने कहा कि भाजपा एक ऐसी पार्टी है जो युवाओं को नेतृत्व के अवसर प्रदान करती है और उनके विचारों को आगे बढ़ाने के लिए मंच देती है। अभिषेक आनंद जैसे ऊर्जावान और सक्रिय युवा के पार्टी से जुड़ने से न केवल संगठनात्मक शक्ति बढ़ेगी, बल्कि क्षेत्र में विकास कार्यों को भी गति मिलेगी।सुधीर शर्मा ने कहा कि आज प्रदेश में भाजपा की नीतियों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हो रहे विकास कार्यों से प्रभावित होकर विभिन्न दलों के कार्यकर्ता भाजपा से जुड़ रहे हैं। यह स्पष्ट संकेत है कि जनता और युवा वर्ग भाजपा की विचारधारा और कार्यशैली पर भरोसा जता रहा है।उन्होंने कहा कि भाजपा का मूल मंत्र “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” है, और इसी भावना के साथ पार्टी हर वर्ग को साथ लेकर आगे बढ़ रही है।अंत में उन्होंने अभिषेक आनंद को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि“भारतीय जनता पार्टी परिवार में आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन—आपका योगदान संगठन और क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण रहेगा।”

और पढ़ें

MarketingHack4U

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!