May 29, 2026 10:57 pm

फ़ीस वृद्धि पर भड़के छात्र, उप कुलपति का किया घेराव।

शिमला,मई। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई द्वारा कुलसचिव का घेराव किया गया जिसमें विद्यार्थी परिषद ने 500 से अधिक छात्रों के साथ मिलकर रैली, निकाली धरना दिया एवं घेराव किया। इस घेराव का मुख्य मुद्दा फीस वृद्धि एवं हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के पुस्तकालय में सस्ते दामों में मिलने वाले नोट्स की दुकान को बंद करने के खिलाफ धरना प्रदर्शन रहा। इकाई मंत्री सुशील शर्मा ने बयान जारी करते हुए कहा की हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में पहले ही सुविधा बहुत कम है उसके बावजूद भी प्रशासन द्वारा फीस वृद्धि का फैसला बहुत ही विरोध करने वाला विषय है। उन्होंने कहा की विश्वविद्यालय के पुस्तकालय के अंदर सस्ते दामों में प्रिंटिंग, बाइंडिंग, एडिटिंग, होती है जिससे प्रत्येक छात्र को काफी फायदा मिलता है। परंतु विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा इस दुकान को बंद करने का निर्णय लिया गया है। जो कि आम छात्रों को बुरी तरह प्रभावित करने वाला निर्णय है। इसके खिलाफ आज विद्यार्थी परिषद ने लाइब्रेरी में बैठे हुए 500 से अधिक छात्रों के साथ मिलकर इस निर्णय के खिलाफ धरना दिया एवं कुल सचिव का घेराव किया गया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में केवल एक ही प्रोफेसर को चार विभागों (जैव विज्ञान, पर्यावरण विज्ञान पुस्तकालय विज्ञान एवं फोरेंसिक साईंस) का अध्यक्ष बनाया गया है। जिसके कारण चारों विभागों में रोज़ कुछ न कुछ दिक्कत देखने को मिल रही है। कुल सचिव से यह मांग की गई कि उन प्रोफेसर को हटाकर ऐसे व्यक्ति को नियुक्त किया जाए जिसके अंदर विभाग सम्हालने का सामर्थ्य हो। विद्यार्थी परिषद द्वारा उठाई गई इस मांग को छात्रों को के हितों को देखते हुए कुल सचिव को पूरा करना पड़ा और जिस की सभी छात्रों के बीच में खुशी का वातावरण बना। इकाई मंत्री सुशील शर्मा ने कहा की अगर आने वाले समय में भी इस तरह का कोई भी फरमान जारी किया जाएगा तो निश्चित रूप से विद्यार्थी परिषद सभी छात्रों के साथ मिलकर ऐसे आंदोलन करेगी जिसकी चेतावनी विद्यार्थी परिषद इस तानाशाह प्रशासन को देती है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!