May 30, 2026 11:03 pm

34 करोड़ की छात्रवृत्ति योजना का सच सामने आए, ईडी जांच के बाद उठे गंभीर सवाल, युवाओं के भविष्य के नाम पर कांग्रेस सरकार ने किसे लाभ पहुंचाया, जनता जानना चाहती है : सुधीर शर्मा

शिमला,मई। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं विधायक सुधीर शर्मा ने हिमाचल प्रदेश सरकार और क्रैक अकादमी से जुड़े मामलों पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि जिस संस्था को कांग्रेस सरकार ने प्रदेश के हजारों युवाओं के भविष्य से जोड़ते हुए बड़े स्तर पर प्रचारित किया था, आज उसी संस्था से जुड़े लोगों के नाम प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई और जांच के दायरे में आने से अनेक प्रश्न खड़े हो गए हैं।सुधीर शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्वयं नवंबर 2024 में क्रैक अकादमी के साथ बैठक कर 6800 विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग उपलब्ध कराने के लिए लगभग 34 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति योजना का प्रचार किया था। उस समय इसे विश्व का सबसे बड़ा सरकारी सहायता प्राप्त छात्रवृत्ति कार्यक्रम बताया गया और प्रदेशभर में इसका व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया।उन्होंने कहा कि अब मीडिया रिपोर्टों के अनुसार रियल एस्टेट समूह से जुड़े दो प्रमोटरों की ईडी द्वारा गिरफ्तारी की गई है और मनी लॉन्ड्रिंग तथा वित्तीय अनियमितताओं से जुड़े मामलों की जांच चल रही है। ऐसे में सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि जिन संस्थाओं और व्यक्तियों के साथ वह सार्वजनिक मंचों पर साझेदारी और योजनाओं की घोषणा कर रही थी, उनके चयन और सत्यापन की प्रक्रिया क्या थी।सुधीर शर्मा ने कहा कि भाजपा किसी जांच को प्रभावित नहीं करना चाहती और कानून अपना काम करेगा, लेकिन जब प्रदेश सरकार स्वयं किसी निजी संस्था को सरकारी कार्यक्रमों का चेहरा बनाकर प्रचारित करती है तो उसकी जवाबदेही भी तय होनी चाहिए। प्रदेश के हजारों छात्र और उनके अभिभावक जानना चाहते हैं कि इस योजना की वर्तमान स्थिति क्या है, कितने विद्यार्थियों को इसका लाभ मिला और सरकार ने किन मानकों के आधार पर इस संस्था का चयन किया।उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आने के बाद लगातार बड़े-बड़े प्रचार किए, लेकिन धरातल पर पारदर्शिता और जवाबदेही का अभाव दिखाई देता है। आज जब ईडी की कार्रवाई और वित्तीय अनियमितताओं से जुड़ी खबरें सामने आ रही हैं, तब सरकार को चुप्पी तोड़कर प्रदेश की जनता के सामने पूरी सच्चाई रखनी चाहिए।सुधीर शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री और कांग्रेस सरकार को यह बताना चाहिए कि क्या सरकार इस पूरे मामले की स्वतंत्र समीक्षा कराएगी और यदि किसी स्तर पर सरकारी प्रक्रियाओं में चूक हुई है तो उसके लिए कौन जिम्मेदार होगा।उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश के युवाओं, छात्रों और अभिभावकों के हितों की रक्षा के लिए इस विषय को लगातार उठाएगी। जनता के धन और युवाओं के भविष्य से जुड़े किसी भी मामले में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित होना आवश्यक है।सुधीर शर्मा ने कहा कि कांग्रेस सरकार को राजनीतिक प्रचार से ऊपर उठकर तथ्यों के आधार पर जवाब देना चाहिए, क्योंकि प्रदेश की जनता अब केवल घोषणाएं नहीं बल्कि सच्चाई और जवाबदेही चाहती है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!