July 15, 2026 2:30 am

राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार, बलवीर वर्मा, पवन काजल, विक्रम ठाकुर सहित वरिष्ठ नेताओं को सौंपी जिम्मेदारी।

शिमला,जून।भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश ने मंडी, धर्मशाला एवं सोलन नगर निगमों में मेयर एवं डिप्टी मेयर के चुनावों के लिए वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। इस संबंध में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल द्वारा आधिकारिक नियुक्ति आदेश जारी किए गए हैं।भाजपा ने नगर निगम चुनावों में मिली शानदार सफलता के बाद मेयर और डिप्टी मेयर चुनावों को लेकर संगठनात्मक स्तर पर व्यापक रणनीति तैयार की है। पार्टी नेतृत्व ने अनुभवी नेताओं को पर्यवेक्षक बनाकर पूरी प्रक्रिया को सुव्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से संचालित करने का निर्णय लिया है।जारी आदेशों के अनुसार मंडी नगर निगम के लिए राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. सिकंदर कुमार तथा प्रदेश महामंत्री श्रीमती पायल वैद्य को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। दोनों नेता मंडी नगर निगम में मेयर एवं डिप्टी मेयर चुनावों की प्रक्रिया का समन्वय करेंगे तथा निर्वाचित पार्षदों के साथ संवाद स्थापित कर संगठनात्मक दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करेंगे।धर्मशाला नगर निगम के लिए विधायक एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पवन काजल तथा विधायक एवं पूर्व मंत्री विक्रम ठाकुर को पर्यवेक्षक बनाया गया है। दोनों वरिष्ठ नेता नगर निगम में पार्टी की रणनीति को अंतिम रूप देने तथा चुनाव प्रक्रिया के दौरान आवश्यक समन्वय की जिम्मेदारी निभाएंगे।सोलन नगर निगम के लिए विधायक एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बलवीर वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारी लाल शर्मा तथा प्रदेश महामंत्री संजीव कटवाल को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। पार्टी नेतृत्व ने सोलन नगर निगम में संगठनात्मक मजबूती और निर्वाचित प्रतिनिधियों के साथ बेहतर तालमेल सुनिश्चित करने के लिए तीन सदस्यीय पर्यवेक्षक टीम का गठन किया है।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि नगर निगम चुनावों में प्रदेश की जनता ने भारतीय जनता पार्टी पर जो विश्वास व्यक्त किया है, पार्टी उस विश्वास पर पूरी तरह खरा उतरने के लिए प्रतिबद्ध है। मेयर और डिप्टी मेयर चुनावों की प्रक्रिया भी लोकतांत्रिक मूल्यों और संगठनात्मक अनुशासन के अनुरूप संपन्न करवाई जाएगी।उन्होंने कहा कि भाजपा के सभी निर्वाचित पार्षद विकास, सुशासन और जनसेवा के संकल्प के साथ आगे बढ़ेंगे। पार्टी का उद्देश्य नगर निगमों में पारदर्शी, जवाबदेह और जनहितैषी प्रशासन सुनिश्चित करना है।भाजपा नेतृत्व का मानना है कि मंडी, धर्मशाला और सोलन में पार्टी को मिला जनादेश प्रदेश की कांग्रेस सरकार के प्रति जनता की नाराजगी और भाजपा की नीतियों पर बढ़ते विश्वास का प्रमाण है। पार्टी अब नगर निगमों में जन अपेक्षाओं के अनुरूप विकास कार्यों को गति देने के लिए पूरी तैयारी के साथ आगे बढ़ रही है।प्रदेश भाजपा नेतृत्व ने सभी पर्यवेक्षकों से स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप समन्वय स्थापित करते हुए संगठन के निर्णयों को प्रभावी ढंग से लागू करने और मेयर एवं डिप्टी मेयर चुनावों को सफलतापूर्वक संपन्न कराने का आग्रह किया है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!