July 15, 2026 1:02 am

UWW Asian चैंपियनशिप द नांग वियतनाम से भारत के लिए अंडर 20 में -62 किलो में पदक जीत कर लौटे डोमेहर के मयंकपाल को मंत्री ने पदक के साथ स्वागत किया।

शिमला,जून।  UWW Asian चैंपियनशिप द नांग वियतनाम से भारत के लिए अंडर 20 में -62 किलो में पदक जीत कर लौटे डोमेहर तहसील सुन्नी जिला शिमला के मयंक पाल को माननीय लोक निर्माण विभाग मंत्री हिमाचल प्रदेश श्री विक्रमादित्य सिंह ने पदक के साथ स्वागत किया।यह प्रतियोगिता 4 से 6 जून 2026 को यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग(UWW) द्वारा द नांग वियतनाम में आयोजित की गई जिसमें हिमाचल प्रदेश के 3 खिलाड़ियो ने भारतीय ग्रेप्पलिंग संघ के तत्वावधान में इस प्रतियोगिता में भाग लिया ।एमेच्योर ग्रेप्पलिंग संघ हिमाचल प्रदेश के महासचिव एशियाई पदक विजेता जितेंद्र चौहान ने जानकारी देते हुए कहा कि हिमाचल के लिए ये बड़े ही हर्ष का विषय है।की हमारे ग्रामीण क्षेत्र के युवा खेलों में बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैमाननीय मंत्री श्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के लिए हर्ष व गर्व का विषय है की मेरे विधानसभा क्षेत्र शिमला ग्रामीण के डोमेहर से मयंक पाल ने देश के लिए पदक जीत कर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश व प्रदेश का नाम रोशन किया।उन्होंने युवाओं से आवाहन किया की अपने आप को नशे से दूर रखें और अपने आप को किसी भी खेल में समर्पित कर अपने आप को फिट बनाये।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!