July 15, 2026 1:13 am

ओमान की खाड़ी में लापता हमीरपुर के आदित्य शर्मा के पिता जी से जयराम ठाकुर ने की बात, हर संभव सहायता का दिया भरोसा। 

शिमला,जून। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने ओमान की खाड़ी में अमेरिकी हमले के दौरान लापता हुए हमीरपुर के युवा आदित्य शर्मा के पिता से दूरभाष पर बातचीत कर गहरी संवेदना एवं चिंता व्यक्त की। उन्होंने इस कठिन समय में परिवार को धैर्य बनाए रखने का आग्रह करते हुए आश्वस्त किया कि मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है तथा हर संभव सहायता और आवश्यक समन्वय के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे। जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश का हर नागरिक इस कठिन घड़ी में परिवार के साथ खड़ा है और आदित्य शर्मा की सुरक्षित वापसी के लिए प्रार्थना कर रहा है। उन्होंने परिजनों को हर प्रकार से सहयोग देने का भरोसा दिलाया।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!