July 14, 2026 11:09 pm

प्रदेश अभ्यास वर्ग 2026 सफलतापूर्वक बिलासपुर में संपन्न, आगामी छात्रहित आंदोलनों की रूपरेखा तय।

बिलासपुर,जून।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, हिमाचल प्रदेश का प्रदेश अभ्यास वर्ग 11 से 14 जून तक इंदौर स्टेडियम, बिलासपुर में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस चार दिवसीय अभ्यास वर्ग में प्रदेश भर से आए 209 प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। वर्ग में छात्र, छात्राएँ, प्राध्यापक एवं अन्य कार्यकर्ताओं की सक्रिय उपस्थिति रही।वर्ग में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष नागेश ठाकुर, राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री देवदत्त जोशी, अभाविप के विशेष आमंत्रित सदस्य प्रोफेसर प्रदीप कुमार तथा क्षेत्रीय संगठन मंत्री गौरव अत्री विशेष रूप से उपस्थित रहे।अभ्यास वर्ग में दो प्रमुख वैचारिक भाषण आयोजित किए गए। प्रथम भाषण “बदलते परिसर परिदृश्य में युवा मन की दिशा और अभाविप की भूमिका” विषय पर नागेश ठाकुर जी ने संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में शिक्षा परिसरों में तेजी से परिवर्तन हो रहे हैं। ऐसे समय में युवाओं को केवल डिग्री प्राप्त करने तक सीमित न रहकर राष्ट्र निर्माण, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं सकारात्मक नेतृत्व की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि अभाविप विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण, नेतृत्व विकास तथा राष्ट्रीय चेतना के संवर्धन का प्रभावी माध्यम है।द्वितीय भाषण “संत रविदास जी एवं सामाजिक समरसता” विषय पर देवदत्त जोशी जी ने अपने विचार रखते हुए कहा कि संत रविदास जी का जीवन सामाजिक समानता, मानवता और समरसता का प्रेरणास्रोत है। उन्होंने समाज के अंतिम व्यक्ति तक सम्मान और अवसर पहुंचाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि सामाजिक समरसता ही सशक्त राष्ट्र निर्माण का आधार है तथा युवाओं को इस दिशा में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।अभ्यास वर्ग में आगामी छात्रहित आंदोलनों एवं कार्यक्रमों की भी रूपरेखा निर्धारित की गई। जुलाई माह में प्रदेशस्तरीय ज्ञापन, छात्रावास अभियान, पर्ची वितरण, धरना-प्रदर्शन तथा “शिक्षा बचाओ यात्रा” आयोजित की जाएगी। इसके अतिरिक्त शिक्षा के अधिकार, रिक्त पदों की भर्ती, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, महिला सुरक्षा एवं छात्र समस्याओं को लेकर प्रदेशव्यापी जनजागरण अभियान चलाया जाएगा।विद्यार्थी परिषद ने संकल्प लिया कि छात्रहित, राष्ट्रहित एवं समाजहित के विषयों को लेकर संगठन निरंतर सक्रिय भूमिका निभाता रहेगा। 

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!