July 14, 2026 8:43 pm

अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति जिला कमेटी ने बढ़ती महंगाई पर उपयुक्त कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया।

शिमला,जून।आज अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति जिला कमेटी ने बढ़ती महंगाई पर उपयुक्त कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में राज्य अध्यक्ष ने बताया कि किस तरह से केंद्र सरकार द्वारा गैस, पैट्रोल और डीज़ल के दाम लगातार बढ़ाया गया।जिसके कारण घरेलू उपभोग की अन्य वस्तुओं के दाम भी बढ़े है।राज्य सचिव ने भी अपने संबोधन में कहा कि पांच राज्यों में हुए चुनावों के बाद जिस तरह से सरकार द्वारा ये गैस बिजली और पैट्रोल के रेट बढ़ाए है।जो जनता पर आर्थिक बोझ डाल रही है। जिला कोषाध्यक्ष ने भी अपनी बात रखते हुए कहा कि जिस तरह से महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है महिलाओं को अपना घर चलाना मुश्किल हो गया है।जिला सचिव ने प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कहा कि जिस तरह से केंद्र,राज्य और नगर निगम द्वारा ये महंगाई लगातार बढ़ाई जा रही हैं उसे महिला समिति की जिला कमेटी और राज्य कमेटी कभी भी बर्दाश्त नहीं करेगी। प्रदर्शन में आज महिला समिति ने महंगा पर नारेबाजी की और साथ ही महंगाई पर गीत गाकर विरोध जताया।जिस तरह से गैस , दाल ,सब्जी,दूध,ब्रेड और सभी खाने वाले पदार्थो के दाम जो भारी दरों में बढ़ाया है।उसके ऊपर सरकार कोई उचित फैसला ले अन्यथा महिला समिति महंगाई पर और महिलाओं को लामबंद करेगी और सड़कों पर उतरेगी।जरूरत पड़ेगी तो चक्का जाम करने से भी कुरेच नहीं करेगी। प्रदर्शन में दिव्या,सुनिधि,नीतू,रजनी,पलक,रेणु धवन,डोल्मा,लक्ष्मी और भी कई महिलाओं ने प्रदर्शन में भाग लिया।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!