शिमला,जून।ऑल हिमाचल मुस्लिम वैल्फेयर सोसायटी के संस्थापक नसीम मोहम्मद दीदान के दुखद निधन पर वक्फ बोर्ड के पूर्व सदस्य मुश्ताक कुरैशी ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने कहा कि नसीम मोहम्मद दीदान के निधन से मुस्लिम समाज को बड़ा झटका लगा है। दीदान नाहन के रहने वाले थे और वन विभाग से सेवानिवृत हुए थे। मुस्लिम समुदाय के कल्याण के लिए उनके द्वारा अहम कार्य किए गए जिनको लोग भुला नहीं सकेंगे। कुरैशी ने कहा कि नसीम दीदान जैसे समाज सेवक और समाज कल्याण में हमेशा आगे रहने वाले लोग बिरले ही होते हैं जिन्होंने अपने जीवनकाल में मुस्लिम वर्ग के उत्थान के लिए महत्वपूर्ण रोल अदा किया। अपने सोसायटी के माध्यम से उन्होंने हमेशा अल्पसंख्यक कल्याण की बात कही और सरकारों से कई अहम कार्य करवाए। हमेशा उनकी आवाज बुलंद रखने वाली आवाज आज हमारे बीच नहीं रही है। दीदान का शनिवार सुबह उनके नाहन स्थित आवास पर देहांत हो गया। वह काफी समय से बीमार भी चल रहे थे।











