July 14, 2026 11:52 am

प्रदेश कांग्रेस कमेटी की आम सभा,जर्नल हाउस की बैठक बहुत ही सार्थक रही।

शिमला,जुलाई,। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी से प्रदेश मामलों की प्रभारी रजनी पाटिल ने बताया है कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी की आम सभा,जर्नल हाउस की बैठक बहुत ही सार्थक रही । पार्टी नेताओं ने सभा में उपस्थित मुख्यमंत्री व उनके समक्ष सरकार व संगठन से सम्बंधित कई बातें रखी।आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में एक पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए रजनी पाटिल ने तीन दिनों तक चली प्रदेश कांग्रेस कमेटी की इन बैठकों में हुई चर्चा की जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में संगठन विस्तार अभियान व पार्टी का सदस्यता अभियान को तय सीमा अवधि में पूरा करने को कहा गया है। इसके लिये नेताओं व पदाधिकारियों को गाईड लाईन दी गई है। प्रदेश में सभी जिला व ब्लॉक अध्यक्षों के साथ साथ अग्रणी संगठनों के सभी राज्य प्रमुखों को अपनी अपनी कार्यकारणी जल्द बनाने व इसे प्रभावी बनाने को कहा गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन में पार्टी का एक कनेक्ट सेंटर स्थापित किया गया है। संगठन के सभी कार्यो,जिला व ब्लॉक स्तर पर होने वाले पार्टी कार्यक्रमों पर इस सेंटर की नजर रहेगी। यह सेंटर पीसीसी व प्रदेश अध्यक्ष के माध्यम से आईसीसी को रिपोर्ट करेगा।रजनी पाटिल ने बताया कि जल्द ही धर्मशाला में पीएसी,राजनीतिक मामलों की समिति की एक बैठक आयोजित होगी। बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संगठन महामंत्री श्री के सी बेनुगोपल मुख्य रूप से आएंगे।उन्होंने बताया कि प्रदेश में कांग्रेस के सभी मंत्रियों को प्रभारी के तौर पर एक एक जिले का प्रभार दिया जाएगा जिससे वह उन जिलों में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद करते हुए संगठन के कामकाज को प्रभावी बनाएंगे।उन्होंने कहा कि।जिसे संगठन की जो भी जिम्मेदारी सौंपी गई है उस पर उन्हें खरा उतरना होगा,अन्यथा उन्हें पद मुक्त किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह पहले ही निर्णय लिया जा चुका है कि पार्टी के सभी पदाधिकारियों, जिला व ब्लॉक के सभी पदाधिकारियों की हर तीन माह में उनके कार्यो की समीक्षा की जाएगी।रजनी पाटिल ने कहा कि प्रदेश में राम मंदिर दान के चोरी,लूट के मामले से लोगों को अवगत करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृह मंत्री अमित शाह इस लूट पर खामोश बैठे है। उन्होंने कहा कि आस्था के नाम पर यह लूट सहन नही की जा सकती। उन्होंने कहा कि जांच के नाम पर छोटी मछलियों को पकड़ा जा रहा है जबकि इसके बड़े मुख्य कारदारों पर हाथ भी नही डाला जा रहा।रजनी पाटिल ने कहा कि इसी के साथ देश के युवाओं के भविष्य के साथ जो खिलवाड़ किया जा रहा है वह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। नीट पेपर लीक हो या सीबीएसई के पेपर हर जगह पेपर लीक किये जा रहें है। इसके खिलाफ भी प्रदेश में एक बड़ा आंदोलन छेड़ा जाएगा।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने कहा कि संगठन और सरकार के बीच बेहतर तालमेल है। संगठन से जुड़े कई नेताओं को सरकार ने महत्वपूर्ण पदों पर बिठाया है।विनय कुमार ने कहा कि संगठन को चुस्त दुरुस्त करने के लिए कई प्रभावी कदम उठाए जा रहें है। उन्होंने कहा कि पीसीसी का कनेक्ट रूम पार्टी के सभी पदाधिकारियों के कामकाज पर नजर रखते हुए इसकी पूरी रिपोर्ट उन्हें देंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी के भीतर अनुशासन हिनता पर सख्त कार्यवही अमल में लाई जा रही है। उन्होंने कहा कि अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए संगठन ने अभी से अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास भाजपा के खिलाफ मुद्दों की कोई कमी नही है। कांग्रेस जनता के बीच जाकर भाजपा को बेनकाब करेगी।युवा कांग्रेस अध्यक्ष छतर सिंह व एनएसयूआई के अध्यक्ष अभिनंदन ठाकुर,टोनी ने भी प्रेस वार्ता में प्रदेश सरकार से छात्र संघ के चुनाव बहाल करने की मांग करते हुए कहा कि इन चुनावों से ही किसी का राजनीति का पहला कदम शुरू होता है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!