April 15, 2026 3:50 am

पंजाब में फिर तोड़ी गई HRTC की बसे।

शिमला। पंजाब में हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बसों को निशाना बनाए जाने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। ताजी घटना अमृतसर बस स्टैंड की है, जहां अज्ञात असामाजिक तत्त्वों ने अमृतसर बस स्टैंड पर एचआरटीसी की बसों पर आपत्तिजनक नारे लिखकर तोडफ़ोड़ की है। एचआरटीसी ने अमृतसर पुलिस के पास इस संबंध में एफआईआर दर्ज करवाई है और पंजाब पुलिस से मामले में तुरंत कार्रवाई की मांग की है। वहीं हिमाचल सरकार ने पंजाब में रात के समय ठहरने वाली 20 बसों के रूट बंद कर दिए हैं। फिलहाल ऐसी कोई बसें पंजाब को नहीं भेजी जाएंगी, जो वहां पर रात में बस अड्डों पर रुकती हैं। एचआरटीसी की कुल 600 बसें पंजाब से होकर रोजाना गुजरती हैं, जिसमें रात को 20 बसें वहां अलग-अलग स्टेशनों पर खड़ी होती हैं। हिमाचल ने यह फैसला अमृतसर में हुई घटना के बाद लिया है। इससे पहले भी हिमाचल की बसों को पंजाब में नुकसान पहुंचाया जा चुका है। पहले होशियारपुर में बसों को नुकसान पहुंचाया और बाद में खरड़ में भी अटैक किया।खरड़ में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में भी लिया है। जानकारी के मुताबिक अमृतसर में हिमाचल की तीन बसों के शीशे तोडक़र नुकसान पहुंचाया गया है, वहीं एक बस पर भिंडरावाला समर्थकों ने काले स्प्रे से आपत्तिजनक नारे लिखे। बस चालकों और परिचालकों ने शनिवार सुबह जब यह सब देखा, तो उन्होंने इसकी सूचना तुरंत अधिकारियों और पुलिस को दी। हिमाचल पथ परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक डा. निपुण जिंदल ने भी इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि यह बहुत गंभीर मामला है। हिमाचल सरकार ने पहले भी पंजाब सरकार से सुरक्षा बढ़ाने की मांग की थी, लेकिन इस तरह की घटनाएं दोबारा हो रही हैं, जो चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर पंजाब पुलिस से बातचीत की जाएगी। एचआरटीसी कर्मचारी संघ ने इस घटना को लेकर नाराजगी जताई है। संघ ने निगम प्रबंधन से बस स्टैंडों पर सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा करने की मांग की है। कर्मचारियों ने कहा कि अगर जल्द ही सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए, तो वे हिमाचल से पंजाब के लिए बस सेवा बंद करने पर विचार कर सकते हैं। जानकारी के अनुसार रात के समय एचआरटीसी की बसें पंजाब के अमृतसर, होशियारपुर, जालंधर व लुधियाना में रुकती हैं। वहां के बस अड्डों पर इन बसों को रात को खड़ा किया जाता है। ऐसी 20 बसें हैं, जो इन अड्डों पर रात के समय में खड़ी की जाती हैं। रात को ही बसों पर हमला किया जा रहा है और उनको नुकसान पहुंचाया जा रहा है। लिहाजा इन रूटों को एचआरटीसी ने बंद कर दिया है, जोकि प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से जाती हैं। 10 बसें अमृतसर में खड़ी होती हैं, तो वहीं चार बसें होशियारपुर में खड़ी की जाती हैं। चार बसें लुधियाना बस अड्डे में तथा दो बसें जालंधर बस अड्डे पर खड़ी होती हैं। इन बसों को फिलहाल नहीं भेजा जाएगा।

Leave a Comment

और पढ़ें

साढ़े तीन साल में कांग्रेस सरकार ने हिमाचल की जनता की कमर तोड़ी, कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त”“₹45,000 करोड़ कर्ज, महंगाई की मार और ताला-बंदी मॉडल—सुखु सरकार ने प्रदेश को विनाश की ओर धकेला”: डॉ. राजीव बिंदल

“राज्य स्तरीय हरौली उत्सव बना कांग्रेस का राजनीतिक मंच—‘व्यवस्था परिवर्तन’ नहीं, ‘व्यवस्था पतन’ का उदाहरण”“SDM चेयरमैन, DC की देखरेख में सरकारी कार्यक्रम—फिर भी कांग्रेस प्रभारी से समापन, खुला सत्ता दुरुपयोग” राकेश जमवाल

MarketingHack4U

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

साढ़े तीन साल में कांग्रेस सरकार ने हिमाचल की जनता की कमर तोड़ी, कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त”“₹45,000 करोड़ कर्ज, महंगाई की मार और ताला-बंदी मॉडल—सुखु सरकार ने प्रदेश को विनाश की ओर धकेला”: डॉ. राजीव बिंदल

“राज्य स्तरीय हरौली उत्सव बना कांग्रेस का राजनीतिक मंच—‘व्यवस्था परिवर्तन’ नहीं, ‘व्यवस्था पतन’ का उदाहरण”“SDM चेयरमैन, DC की देखरेख में सरकारी कार्यक्रम—फिर भी कांग्रेस प्रभारी से समापन, खुला सत्ता दुरुपयोग” राकेश जमवाल

error: Content is protected !!