शिमला। हिमाचल प्रदेश केशिमला में कांग्रेस सरकार के खिलाफ भाजपा के महा-प्रदर्शन ने सोशल मीडिया पर जबरदस्त असर डाला। चौड़ा मैदान में हजारों लोग जुटे, वहीं डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाखों लोगों ने इसे लाइव देखा। भाजपा के #HimachalAgainstMafiaRaaj ने एक्स (ट्विटर) पर राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया।
भाजपा आईटी-सोशल मीडिया टीम ने पहले ही इस प्रदर्शन को लेकर व्यापक डिजिटल कैंपेन चलाया था। सोशल मीडिया पर खनन, शराब, वन और चिट्टा माफिया के खिलाफ जनता का गुस्सा साफ झलका।इस सफल डिजिटल अभियान के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं और सोशल मीडिया टीम को बधाई। यह साफ है—प्रदेश की जनता कांग्रेस सरकार के माफियाराज से तंग आ चुकी है!













