April 15, 2026 7:40 pm

मुख्यमंत्री ने कविता संग्रह ‘बुरांश: द फ्रैगरेंस ऑफ वर्ड्स’ का विमोचन किया।

शिमला।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शनिवार देर सायं शिमला में युवा कवयित्री और शिक्षिका अनुपमा शर्मा द्वारा लिखित कविता संग्रह ‘बुरांश: द फ्रैगरेंस ऑफ वर्ड्स’ का विमोचन किया। अनुपमा शर्मा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (कन्या), हमीरपुर में अंग्रेजी की प्रवक्ता के रूप में कार्यरत हैं।  कवयित्री के रचनात्मक कार्य की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी कविताओं में मानवीय भावनाओं, रिश्तों के टूटने का दर्द, आत्मविवेचन और प्रकृति की शांति के बीच नई शुरुआत की चाहत को खूबसूरती से अभिव्यक्त किया गया है। इस कविता संग्रह में जीवन के भावनात्मक पहलुओं को चित्रित किया गया है और काव्यात्मक अभिव्यक्तियों के माध्यम से स्वयं की आंतरिक यात्रा को शब्दों में पिरोया गया हैै।इस कविता संग्रह में 39 कविताएं हैं। 56 पृष्ठों वाली कविता संग्रह का प्रकाशन सतलुज प्रकाशन द्वारा किया गया है और इसकी कीमत 150 रुपये है। पुस्तक की बिक्री से प्राप्त धन राशि को मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना में दान किया जाएगा। अनुपमा शर्मा साहित्यिक प्रतिभा की धनी है और उन्हें बाइक राइडिंग, खेलकूद और ट्रैकिंग का भी शौक है। प्रकृति के साथ उनका गहरा लगाव उनकी लेखनी में स्पष्ट रूप से झलकता है। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह और तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी भी उपस्थित थे।

Leave a Comment

और पढ़ें

साढ़े तीन साल में कांग्रेस सरकार ने हिमाचल की जनता की कमर तोड़ी, कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त”“₹45,000 करोड़ कर्ज, महंगाई की मार और ताला-बंदी मॉडल—सुखु सरकार ने प्रदेश को विनाश की ओर धकेला”: डॉ. राजीव बिंदल

“राज्य स्तरीय हरौली उत्सव बना कांग्रेस का राजनीतिक मंच—‘व्यवस्था परिवर्तन’ नहीं, ‘व्यवस्था पतन’ का उदाहरण”“SDM चेयरमैन, DC की देखरेख में सरकारी कार्यक्रम—फिर भी कांग्रेस प्रभारी से समापन, खुला सत्ता दुरुपयोग” राकेश जमवाल

MarketingHack4U

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

साढ़े तीन साल में कांग्रेस सरकार ने हिमाचल की जनता की कमर तोड़ी, कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त”“₹45,000 करोड़ कर्ज, महंगाई की मार और ताला-बंदी मॉडल—सुखु सरकार ने प्रदेश को विनाश की ओर धकेला”: डॉ. राजीव बिंदल

“राज्य स्तरीय हरौली उत्सव बना कांग्रेस का राजनीतिक मंच—‘व्यवस्था परिवर्तन’ नहीं, ‘व्यवस्था पतन’ का उदाहरण”“SDM चेयरमैन, DC की देखरेख में सरकारी कार्यक्रम—फिर भी कांग्रेस प्रभारी से समापन, खुला सत्ता दुरुपयोग” राकेश जमवाल

error: Content is protected !!