October 22, 2026 12:23 pm

कांग्रेस सरकार की स्कीम वर्क विदाउट पे : सुधीर

शिमला, भाजपा के धर्मशाला से विधायक सुधीर शर्मा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के अंदर ऐसे हालात बन गए हैं, पीछे आपने देखा कि कर्मचारियों को पहली तारीख को पेंशन ही नहीं आई और व लोग आज धरने दे रहे हैं। प्रदेश में कर्मचारियों को तनखा नहीं मिल रही है,सुधीर शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार के मुख्यमंत्री कार्यकाल को स्मरण करते हुए कहा की शांता कुमार हमारे पूर्व में मुख्यमंत्री रहे, शांता कुमार प्रदेश में एक स्कीम लेकर के आए थे , “नो वर्क नो पे” मतलब काम नहीं तो वेतन नहीं। पर कांग्रेस पार्टी के नेताओं और सरकार की स्कीम है कि “वर्क विदाउट पे” काम करो वेतन नहीं और रिटायरमेंट विदाउट पेंशन, क्या आप अपनी सेवाएं देकर रिटायर जाओगे, तो पेंशन भी नहीं है। इस सब के अलावा जो भी घोषणाएं कांग्रेस पार्टी के नेताओं के चुनावी साल में की थी वह कोई कार्य शुरू भी नहीं हो पाए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!