April 15, 2026 5:11 pm

कार खाई में गिरी तीन की मौत।

चंबा।  चंबा-पठानकोट एनएच पर एक कार के गहरी खाई में जा गिरने से उसमें सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्वामी हरिगिरि अस्पताल ककीरा में प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कालेज टांडा रैफर कर दिया गया है। पुलिस ने तीनों शव सिविल अस्पताल चुवाड़ी में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिए हैं। हादसे का शिकार सभी लोग जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिला की बसोहली तहसील के थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के विस्तृत कारणों की जांच आरंभ कर दी है। उपमंडलीय प्रशासन की ओर से मृतकों के परिजनों को 25-25 हजार और घायलों को दस-दस हजार रुपए की फौरी राहत प्रदान की गई है। जानकारी के अनुसार जम्मू-कश्मीर राज्य के कठुआ जिला की बसोहली तहसील के छह लोग हट गांव से कार में सवार होकर पंजाब के दुनेरा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पठानकोट एनएच पर केरू पहाड़ के समीप चालक के नियत्रंण खो देने से कार गहरी खाई में जा गिरा। परिणामस्वरूप इसमें सवार दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। एक घायल ने अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में दम तोड़ दिया। मृतकों में एक पुरुष, एक महिला और एक तेरह वर्ष का लडक़ा शामिल हैं।कार के खाई में गिरने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने राहत व बचाव कार्य आरंभ करने के साथ ही पुलिस को सूचित किया। दुर्घटना में घायल लोगों को गहरी खाई से उठाकर रस्सियों के सहारे मुख्य मार्ग तक पहुंचाकर उपचार के लिए ककीरा भिजवाने में पुलिस के साथ-साथ स्थानीय लोगों ने अहम भूमिका निभाई। दुर्घटना में मारे गए लोगों की पहचान कठुआ के गांव वेही डेडरा की विद्या देवी पत्नी पठानो, मनु पुत्र जोगिंद्र तथा गांव खजूरा के महिंद्र कुमार पुत्र रसीलो राम के तौर पर की गई है। घायलों में चालक शंकर कुमार, पठानो राम व यश तीनों वासी गांव वेही डेडरा शामिल हैं। इस संदर्भ में पुलिस थाना चुवाड़ी में मामला दर्ज किया गया है। उधर, एसपी चंबा अभिषेक यादव ने पठानकोट एनएच पर केरू पहाड़ के समीप कार के खाई में गिरने से जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिला के बसोहली तहसील के तीन लोगों के मारे जाने और तीन के गंभीर रूप से घायल होने की पुष्टि की है।

Leave a Comment

और पढ़ें

साढ़े तीन साल में कांग्रेस सरकार ने हिमाचल की जनता की कमर तोड़ी, कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त”“₹45,000 करोड़ कर्ज, महंगाई की मार और ताला-बंदी मॉडल—सुखु सरकार ने प्रदेश को विनाश की ओर धकेला”: डॉ. राजीव बिंदल

“राज्य स्तरीय हरौली उत्सव बना कांग्रेस का राजनीतिक मंच—‘व्यवस्था परिवर्तन’ नहीं, ‘व्यवस्था पतन’ का उदाहरण”“SDM चेयरमैन, DC की देखरेख में सरकारी कार्यक्रम—फिर भी कांग्रेस प्रभारी से समापन, खुला सत्ता दुरुपयोग” राकेश जमवाल

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

साढ़े तीन साल में कांग्रेस सरकार ने हिमाचल की जनता की कमर तोड़ी, कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त”“₹45,000 करोड़ कर्ज, महंगाई की मार और ताला-बंदी मॉडल—सुखु सरकार ने प्रदेश को विनाश की ओर धकेला”: डॉ. राजीव बिंदल

“राज्य स्तरीय हरौली उत्सव बना कांग्रेस का राजनीतिक मंच—‘व्यवस्था परिवर्तन’ नहीं, ‘व्यवस्था पतन’ का उदाहरण”“SDM चेयरमैन, DC की देखरेख में सरकारी कार्यक्रम—फिर भी कांग्रेस प्रभारी से समापन, खुला सत्ता दुरुपयोग” राकेश जमवाल

error: Content is protected !!