March 13, 2026 11:31 am

क्रिप्टो क्रन्सी खिलाडी कांगडा पुलिस के हवाले।

कांगडा। उत्तर भारत में क्रिप्टो करंसी का सबसे बड़ा खेल खेलने वाला आरोपी पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। दुबई सहित विदेशों से जुड़े इस हजारों करोड़ के बड़े फ्रॉड में अब पुलिस को सफलता मिलने की उम्मीद है। आरोपी की संपत्ति करीब चार हजार करोड़ बताई जा रही है। ऐसे में अब हिमाचल के इस सबसे बड़े घोटाले में कई परतें खुलने की उम्मीद जगी है। कांगड़ा जिला के पालमपुर में सितंबर 2023 में दर्ज हुए क्रिप्टो करंसी के मामले में लंबी जांच के बाद करीब 75 से अधिक लोगों की गिरफ्तारियां हुई थी। इसमें सरकारी कर्मचारी भी शामिल थे। सरकार को सबसे बड़े मामले को हल करने के लिए बाकायदा आईजी नोर्थ अभिषेक दुल्लर के नेतृत्व में एसआईटी भी गठित करनी पड़ी थी, जिसने कई परतें खोली और इस मामले से जुड़े अनेक लोगों के नाम भी सामने आए। हिमाचल प्रदेश में करीब अढ़ाई हजार करोड़ और अकेले कांगड़ा जिला में पांच से छह सौ करोड़ रुपए का घोटाला क्रिप्टो करंसी मामले में हो चुका है। यह खेल न केवल हिमाचल बल्कि जे एंड के, पंजाब व हरियाणा सहित अन्य राज्यों में भी खेला जा रहा था।हिमाचल में करोड़ों के क्रिप्टो करंसी घोटाले के एक आरोपी को कांगड़ा पुलिस ने आठ दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। जानकारी के अनुसार विजय जुनेजा नामक आरोपी के खिलाफ नॉन वेलेवल वारंट निकला था, जिसके चलते उसने शिमला कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया था। कांगड़ा पुलिस के आग्रह पर कोर्ट ने आरोपी को आठ दिन के पुलिस रिमांड पर कांगड़ा पुलिस के हवाला कर दिया है। आरोपी को पुलिस कांगड़ा ले आई है।

Leave a Comment

और पढ़ें

MarketingHack4U

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!