News Polkhol

दो दिन बाद बदलेंगे मौसम के मिज़ाज़।

शिमला,02 नवंबर हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर से मौसम के करवट बदलने की संभावना जताई जा रही है। इस दौरान पहाड़ों पर जहां बर्फबारी होगी तो वहीं प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश की संभावना है।मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से जारी किये गए ताजा पूर्वानुमान के तहत आज दिनभर प्रदेश में मौसम साफ बना रहेगा। लेकिन आज रात को मौसम में बदलाव आने की संभावना है जिसके चलते दो और 3 नवंबर को प्रदेश भर में मौसम खराब बना रहेगा।इस दौरान प्रदेश के उच्च पर्वतीय भागों में बर्फबारी और मैदानी व मध्य पर्वतीय कुछ भागों में बारिश हो सकती है। वही प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से मौसम लगातार साफ बना हुआ है जिससे तापमान में पहले के मुकाबले उछाल देखने को मिला है।हालांकि सुबह और शाम के तापमान में निरंतर गिरावट जारी है। लेकिन दिन के वक्त धूप खिलने से लोगों को ठंड से राहत मिल रही है।