काँगड़ा, 06 नवम्बर। हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में घास काट रही महिला से आरोपी द्वारा दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। वहीं, पीड़िता महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 351 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।हालाँकि अभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहा है। मामला देहरा पुलिस थाना क्षेत्र का है जहाँ महिला घास काटने के लिए घर के पास ही गई हुई थी।इस दौरान आरोपी ने महिला को अकेला पाकर उससे दुष्कर्म किया। जिसके बाद महिला आरोपी के चंगुल से छूटकर घर पहुँची और परिजनों को इसकी जानकारी दी। फिलहाल आरोपी के खिलाफ पीड़िता ने पुलिस थाना में मामला दर्ज करवाया है।उधर, DSP देहरा अनिल कुमार ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी अभी फरार चल रहा है जिसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
काँगड़ा मे महिला से दुष्कर्म, मामला दर्ज,आरोपी की तलाश जारी।
ठेकेदारों की भुगतान राशि पर व्हाइट पेपर जारी करें मंत्री : राजीव
January 16, 2025
No Comments
17 को केंद्रीय राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह शिमला आयेंगे : डॉ सिकंदर
January 16, 2025
No Comments
चाकू की नोक पर महिला से दुष्कर्म।
January 16, 2025
No Comments
शिमला मे निजी बस ने महिला को बस ने टक्कर मारी।
January 16, 2025
No Comments
गंदा पानी पीने से सौ लोग बीमार।
January 15, 2025
No Comments