कांगड़ा, 06 नवंबर। इंदौरा पुलिस ने रविवार सुबह एक नशा तस्कर (Drug Smuggler) को हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम सुबह लगभग 3 बजे रूटीन गश्त पर थी। पुलिस ने डाह के पास पैदल आ रहे एक व्यक्ति को शक के आधार पर रुकने को कहा। लेकिन वह भागने लगा। पुलिस की तलाशी के दौरान युवक के कब्जे से 11.11 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी की पहचान पुनीत महाजन पुत्र तरसेम लाल, निवासी नागाबाड़ी, तहसील नूरपुर जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।आरोपी एक पेशेवर नशा तस्कर है, जिससे वर्ष 2014 में 3 किलो हेरोइन व 76 हजार रुपए ड्रग मनी बरामद की गई थी। वहीं वर्ष 2021 में इसी व्यक्ति को 9.8 ग्राम हेरोइन व 17.6 ग्राम चरस सहित गिरफ्तार किया गया था। इसके अतिरिक्त फरवरी 2023 में 7.48 ग्राम हेरोइन सहित इसे गिरफ्तार किया गया और फिर गत माह भी इसे 5.89 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया गया। उक्त मामलों में यह आरोपी जमानत (Out On Bail) पर चल रहा है और ये सभी मामले पुलिस थाना नूरपुर में दर्ज हैं।
पेशेवर नशा तस्कर गिरफ्तार। जमानत पर चल रहा था।
बर्फ के घरों मे रहने के लिए एडवांस बुकिंग शुरू,इग्लु बने आकर्षण।
January 15, 2025
No Comments
घाटे के रूट होंगे क्लब, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश।
January 15, 2025
No Comments
हिमाचल मे आगामी 48 घंटो मे भारी बारिश और बर्फवारी का येलो अलर्ट जारी।
January 15, 2025
No Comments
मुख्यमंत्री ने दिए ई-बसों की खरीद प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश।
January 15, 2025
No Comments
मुख्यमंत्री ने वित्त विभाग की समीक्षा की।
January 15, 2025
No Comments