शिमला 11 नवम्बर,रज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेशवासियों को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दी हैं।राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा कि प्रसन्नता एवं उल्लास का प्रतीक रोशनी का यह त्यौहार बुराई पर अच्छाई और अंधेरे पर प्रकाश की विजय का संदेश देता है। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि यह त्यौहार प्रदेशवासियों के जीवन में अपार खुशियां लाएगा।राज्यपाल ने सभी से दीपों के इस त्यौहार को प्रदूषण मुक्त ढंग से मनाने का भी आग्रह किया।ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने शुभ संदेश में कहा कि यह पावन उत्सव सभी के जीवन में खुशी और सम्पन्नता लाए। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह त्यौहार प्रदेशवासियों के जीवन में सुख-समृद्धि लाने के साथ-साथ भाईचारे और एकता के बंधन को मज़बूती प्रदान करेगा। उन्होंने लोगों से ज़रूरतमंद और संकटग्रस्त लोगों के जीवन में खुशियां लाने के लिए सामूहिक प्रयास करने का आग्रह किया।मुख्यमंत्री ने लोगों से त्यौहार को पारंपरिक तरीके से मनाने का भी आह्वान किया।मंत्रिमण्डल के सभी सदस्यों और मुख्य संसदीय सचिवों ने भी दीपावली पर्व के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं हैं।
राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।
दिल्ली विधानसभा चुनावो के बाद भाजपा को मिलेगा नया राष्ट्रीय अध्यक्ष।
January 20, 2025
No Comments
राशन कार्ड ब्लॉक होने पर घर बैठे इस aap से करे E KYC,।
January 20, 2025
No Comments
मौसम विभाग की चेतावनी होगी बारिस -बर्फवारी।
January 20, 2025
No Comments
नशा माफिया के खिलाफ कड़ी कार्रवाईः मुख्यमंत्री
January 20, 2025
No Comments
मुख्यमंत्री ने नूरपुर को दी 30.85 करोड़ रुपये की 7 विकासात्मक परियोजनाओं की सौगात।
January 20, 2025
No Comments