शिमला,13 नवंबर।हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में दिवाली पर एक परिवार की खुशियां ही छीन गई। दीपावली की शाम गाड़ी सड़क से नीचे गिर गई जिसमें सेना के जवान की मौत हो गई। इसके अलावा एक 14 साल का बच्चा घायल बताया जा रहा है जिसका IGMC शिमला में उपचार जारी है।वही सैनिक की मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। एक तरफ जहां परिजन दीपावली की खुशियां मना रहे थे। तो वहीं दूसरी तरफ मौत की खबर मिलने से परिजन सदमे में है। हादसा बीती शाम शिमला जिला के चौपाल में पेश आया है।दिनेश (34 साल) गांव गुमा नेरवा अपने भतीजे आदित्य (14 साल) पुत्र बंसी लाल के साथ गांव जा रहा था। परिजन भी दीपावली पर दोनों के आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। मगर कुदरत को कुछ और ही मंजूर था। जैसे ही गाडी HP 52-1147 चौपाल से तीन किलोमीटर पहले ही नर्सरी नामक स्थान पर पहुँची तो अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी।हादसे में दोनों बुरी तरह से जख्मी हुए जिन्हें स्थानीय लोगों द्वारा उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से दोनों को IGMC शिमला के लिए रेफर कर दिया लेकिन दिनेश ने यहां पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया जबकि मासूम बच्चा अस्पताल में भर्ती है।
चौपाल के पास कार खाई गिरी। सेना के जवान की मौत।
बर्फ के घरों मे रहने के लिए एडवांस बुकिंग शुरू,इग्लु बने आकर्षण।
January 15, 2025
No Comments
घाटे के रूट होंगे क्लब, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश।
January 15, 2025
No Comments
हिमाचल मे आगामी 48 घंटो मे भारी बारिश और बर्फवारी का येलो अलर्ट जारी।
January 15, 2025
No Comments
मुख्यमंत्री ने दिए ई-बसों की खरीद प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश।
January 15, 2025
No Comments
मुख्यमंत्री ने वित्त विभाग की समीक्षा की।
January 15, 2025
No Comments