काँगड़ा,14 नवंबर। जिला कांगड़ा के खनियारा की ठेहड़ कूहल में संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति का शव मिला है। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को कब्जे में ले लिया है। हादसे के कारणों का अभी तक कोई पता नहीं चला है।जानकारी के अनुसार, ठेहड़ में अपने घराट का पानी छोड़ने गए कैप्टन ईश्वर ठाकुर ने मंगलवार सुबह कूहल में शव तैरते हुए देखा। पानी ज्यादा होने के कारण शव की पहचान नहीं हो पा रही थी। ईश्वर ठाकुर ने इसकी सूचना पुलिस को दी और स्थानीय लोगों को भी इस बारे में बताया। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर कूहल का पानी कम करवाया और शव को कब्जे में लिया।मृतक की पहचान, ठेहड़ बलड़ी निवासी प्रेम चंद उम्र 62 के रूप में हुई है। क्यास लगाए जा रहे हैं कि शायद पैर फिसलने के कारण यह हादसा हुआ हो। मृतक के बेटे राहुल ने बताया कि उनके पिता मेहनत-मजदूरी करते थे। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है, अब पंचनामे के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।
संदिग्ध शव मिला कुहल् मे तैर रहा था।पुलिस जाँच मे जुटी।
दिल्ली विधानसभा चुनावो के बाद भाजपा को मिलेगा नया राष्ट्रीय अध्यक्ष।
January 20, 2025
No Comments
राशन कार्ड ब्लॉक होने पर घर बैठे इस aap से करे E KYC,।
January 20, 2025
No Comments
मौसम विभाग की चेतावनी होगी बारिस -बर्फवारी।
January 20, 2025
No Comments
नशा माफिया के खिलाफ कड़ी कार्रवाईः मुख्यमंत्री
January 20, 2025
No Comments
मुख्यमंत्री ने नूरपुर को दी 30.85 करोड़ रुपये की 7 विकासात्मक परियोजनाओं की सौगात।
January 20, 2025
No Comments