News Polkhol

सीएम शांता कुमार  ने कांगड़ा को राज्य की पर्यटन राजधानी बनाने के सरकार के फैसले का किया स्वागत।

काँगड़ा,14 नवंबर। हिमाचल प्रदेश के काँगड़ा जिले के पालमपुर मे आज प्रदेश के पूर्व सीएम शांता कुमार  ने कांगड़ा को राज्य की पर्यटन राजधानी बनाने के सरकार के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू के पालमपुर दौरे को याद करते हुए कहा कि उस समय उन्होंने कांगड़ा में पर्यटन के विकास के लिए काम करने का सुझाव सीएम को दिया था और उन्होंने इसका ऐलान भी कर दिया। शांता कुमार बोले कि इससे जिले का विकास होगा। शांता कुमार यहां देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू  की प्रतिमा के अनावरण के मौके पर एक सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने सीएम सुक्खू का कांगड़ा को पर्यटन राजधानी बनाने की घोषणा के लिए धन्यवाद व्यक्त किया।शांता कुमार ने 1941 और 1952 के उस दिन को याद करते हुए कहा कि पंडित नेहरू दो बार पालमपुर आए। वे बुटेल परिवार में कन्हैया लाल बुटेल से मिलने गये थे। यह पालमपुर के प्रत्येक नागरिक के लिये गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि पहले लोकतंत्र में राजनीति प्यार और आदर की होती थी और लड़ाई केवल सिद्धान्तों की थी। लेकिन वर्तमान समय में लोकतंत्र, विरोध तंत्र बनकर रह गया है। शांता कुमार ने कहा कि पालमपुर (Palampur) में राजनीति का स्तर बहुत ऊंचा है। यहां प्यार और आदर की राजनीति होती है और घृणा तथा द्वेष की राजनीति का कोई स्थान नहीं है। इस मौके पर मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल भी मौजूद थे।