मंडी,16 नवंबर। बीजेपी नेता एवं नगर परिषद मनाली के अध्यक्ष चमन कपूर ने आरोप लगाया है कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार प्रभावितों को 7 लाख का झूठा सपना दिखाकर अब उन्हें भूल गई है। ना तो प्रभावितों को राहत राशि मिली है और ना ही घर बनाने के लिए जमीन दी जा रही है। चमन कपूर ने कहा कि जिस तरह से सुक्खू सरकार झूठ बोलकर सत्ता में आई थी ठीक उसी तरह से प्रभावितों के साथ भी 4500 करोड़ के राहत पैकेज का झूठा सपना दिखाकर छल किया गया है।बेहतर होता कि सरकार पैसों से पहले प्रभावितों को जमीन देती। जिन चंद प्रभावितों को 3 लाख मिले हैं उनका यह पैसा जिंदगी की नई शुरुआत में खर्च होता जा रहा है। जब तक सरकार जमीन देगी तब तक इन प्रभावितों के हाथ खाली हो चुके होंगे और घर नहीं बना पाएंगे। यदि सरकार ने जल्द ही प्रभावितों को जमीन और घर बनाने के लिए मुआवजा जारी नहीं किया तो फिर सड़कों पर उतरकर आंदोलन किया जाएगा।चमन कपूर ने आरोप लगाया कि जो राहत राशि बांटी जा रही है उसमें भी सरकार ने भाई-भतीजावाद किया है। कांग्रेस के नेता अपने चहेतों को राहत राशि दिलवाना चाहते हैं। यही कारण है कि मंडी में जिला प्रशासन ने राहत राशि बांटने के कार्य को रोक दिया है और अब वेरिफिकेशन के नाम पर इस आबंटन को पात्र व्यक्तियों के लिए भी लटकाया जा रहा है। इन्होंने मांग उठाई है कि जल्द से जल्द वेरिफिकेशन की जाए और असली प्रभावितों को यह राहत राशि दी जाए।
चमन कपूर ने कहा कि पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सीएम रहते जहां कोरोना काल में बेहतरीन कार्य किया वहीं, विपक्ष में रहते भी आपदा के दौरान बेहतरीन कार्य किया। आपदा के दौरान सबसे पहले दिल्ली गए और वहां से प्रदेश के लिए मदद लेकर आए। आज कांग्रेस बार-बार सिर्फ इसलिए यह कह रही है कि केंद्र से कोई मदद नहीं आई क्योंकि जो मदद आई है उसे जयराम ठाकुर लेकर आए हैं। इसका सारा श्रेय जयराम ठाकुर को जाता है। मामला दर्ज आज जो राहत पैकेज जारी किया गया है वो भी केंद्र से मिली मदद के दम पर ही जारी हुआ है। इस मौके पर चमन कपूर ने आपदा के दौरान अपने ट्रस्ट हिमालया पुत्रा द्वारा किए गए कार्यों को भी गिनाया और भविष्य में भी प्रभावितों को हर संभव मदद का भरो।
आपदा प्रभावितो को भूली सूक्खू सरकार, न मिला मुआब्ज़ा और न ही जमीन्।
किन्नोर मे बेलोरो दुर्घटनाग्रस्त,दो की मौत।
January 16, 2025
No Comments
मुख्यमंत्री ने दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय इंदिरा भवन के उद्घाटन समारोह में भाग लिया।
January 16, 2025
No Comments
ठेकेदारों की भुगतान राशि पर व्हाइट पेपर जारी करें मंत्री : राजीव
January 16, 2025
No Comments
17 को केंद्रीय राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह शिमला आयेंगे : डॉ सिकंदर
January 16, 2025
No Comments
चाकू की नोक पर महिला से दुष्कर्म।
January 16, 2025
No Comments