News Polkhol

प्रतिभा सिंह 20 से 25 नव. तक अपने संसदीय क्षेत्र मण्डी के दौरे पर।

शिमला,19 नवंबर । .प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह 20 से 25 नव. तक अपने संसदीय क्षेत्र मण्डी के जनजातीय क्षेत्र किन्नौर व लाहुल स्पीति के काजा के दौरे पर रहेंगी। इस दौरान राजस्व व बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी भी साथ होंगे।प्रदेश कांग्रेस महासचिव कांग्रेस अध्यक्ष के राजनीतिक सचिव अमित पाल सिंह ने बताया है कि प्रतिभा सिंह 20 नव. को दोपहर बाद 3 बजे शिमला से रामपुर के लिये रवाना होंगी। इस दिन रात्रिविश्राम रामपुर रहेगा।
21 नव. को प्रतिभा सिंह सुबह 9 बजे रामपुर से किन्नौर के लिये रवाना होंगी। निचार में 11 बजे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक में शामिल होंगी। इसके बाद भावा नगर में जन समस्याओं को सुनेगी। इस दौरान राजस्व एवं बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी भी साथ होंगे। रात्रि विश्राम लोक निर्माण विश्राम गृह रहेगा।
22 नव. को कांग्रेस अध्यक्ष रिकांगपिओ में आईटीडीपी भवन में जिला किन्नौर विकास एवं अनुश्रवण, दिशा की बैठक की अध्यक्षता करेंगी। बाद में दोपहर बाद 2 बजे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कल्पा की बैठक में शामिल होंगी। राजस्व एवं बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी भी इस दौरान उनके साथ रहेंगे। इस दिन रात्रिविश्राम लोक निर्माण विश्राम गृह रिकांगपिओ रहेगा।
23 नव. को सुबह 11 बजे राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी के साथ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पूह में शामिल होंगी। उसके बाद 2 बजे काजा के लिये रवाना हो जाएंगी। रात्रिविश्राम लोक निर्माण विभाग का विश्रामगृह रहेगा।
24 नव. को प्रतिभा सिंह सुबह 11 बजे काजा में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक में शामिल होंगी। बैठक में लाहुलस्पिति के विधायक रवि ठाकुर भी मौजूद रहेंगे। इसके बाद 2 बजे शिकायत निवारण कमेटी की बैठक के बाद 3 बजे आई टी डी पी की बैठक व विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण, साडा की बैठक लेंगी। रात्रिविश्राम काजा रहेगा।
25 नव. को सुबह 8 बजे काजा से रामपुर के लिये रवाना होंगी। रात्रि विश्राम रामपुर रहेगा।