News Polkhol

पांच सौ रुपए में बेच दिया क्लर्क ने ईमान।

कांगड़ा, 23 नवंबर।  हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में मात्र 500 रुपए की खातिर लोक निर्माण विभाग के क्लर्क ने अपना ईमान बेच डाला। राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो उत्तरी रेंज धर्मशाला ने जाल बिछाकर आरोपी को रंगे हाथों काबू किया है।दरअसल, उक्त बिल क्लर्क कैलाश चंद निवासी नूरपुर जिला कांगड़ा कार्यकारी अभियंता लोक निर्माण विभाग जवाली के कार्यालय में कार्यरत है।बताया जा रहा है कि आरोपी द्वारा जीआईएस फंड के भुगतान की एवज में रिश्वत लेने की डिमांड की गई थी। जिसके बाद शिकायतकर्ता बलजीत सिंह निवासी हरिपुर ने इसकी जानकारी तुरंत विजिलेंस को दी।विजिलेंस ने जाल बिछाते हुए आरोपी को 500 रूपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया। मामले की पुष्टि राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, उत्तरी रेंज, धर्मशाला के एसपी बलवीर सिंह ने की है।