हमीरपुर,27 नवंबर। सुक्खू मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर अटकलों का बाजार उस समय खत्म हो गया, जब खुद सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद कैबिनेट विस्तार का ऐलान कर दिया। यहां मीडिया के एक सवाल के जवाब में सुक्खू ने यह जानकारी दी। इससे पहले सुक्खू कैबिनेट के विस्तार को लेकर तमाम तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं। नियमों के हिसाब से हिमाचल कैबिनेट में 12 मंत्रियों के लिए जगह है। इसमें से 3 मंत्री अभी कम हैं। देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के नतीजे 3 दिसंबर को आने हैं। हिमाचल विधानसभा का सत्र 19 दिसंबर से है। माना जा रहा है कि इसी के बीच सुक्खू मंत्रिपरिषद का विस्तार हो सकता है। सीएम ने कहा कि चुनाव नतीजों के बाद पार्टी आलाकमान जो भी फैसला लेगा, उसी के अनुसार मंत्रिपरिषद का विस्तार किया जाएगा।एक सवाल के जवाब में सीएम ने कहा कि केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को भ्रष्टाचार के बारे में बीजेपी की पिछली सरकार से पूछना चाहिए। मेडिकल कॉलेज को लेकर अनुराग ठाकुर के दिए बयानों पर पलटवार करते हुए सुक्खू ने कहा कि अनुराग पहले हमीरपुर तक ट्रेन लाने के बारे में सोचें। फिजूल में बयानबाजी न करें।
कैबिनेट विस्तार का इंतज़ार खत्म, चुनावी परिणामों के बाद होने की संभावना।
कसौली गैंगरेप मामले मे आया नया मोड़,पीड़िता की सहेली बोली ऐसा कुछ भी नही हुआ।
January 16, 2025
No Comments
नशाखोरी की रोकथाम हेतु एसटीएफ गठित करेगी प्रदेश सरकार – मुख्यमंत्री
January 16, 2025
No Comments
किन्नोर मे बेलोरो दुर्घटनाग्रस्त,दो की मौत।
January 16, 2025
No Comments
मुख्यमंत्री ने दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय इंदिरा भवन के उद्घाटन समारोह में भाग लिया।
January 16, 2025
No Comments
ठेकेदारों की भुगतान राशि पर व्हाइट पेपर जारी करें मंत्री : राजीव
January 16, 2025
No Comments