News Polkhol

क्रिप्टोकरेंसी घोटाले  के मुख्य आरोपी सुभाष शर्मा  के खिलाफ एसआईटी टीम कल दुबई की कोर्ट  में वारंट जारी करने की करेगी मांग।

शिमला 28 नवंबर। हिमाचल प्रदेश में 2500 करोड़ रुपए के क्रिप्टोकरेंसी घोटाले  के मुख्य आरोपी सरकाघाट के रहने वाले सुभाष शर्मा  के खिलाफ एसआईटी की जांच टीम आज  मंगलवार को दुबई की कोर्ट  में वारंट जारी करने की मांग कर सकती है। सुभाष शर्मा घोटाला सामने आने के बाद ही देश छोड़कर दुबई भाग गया था। इससे पहले SIT उसके खिलाफ इंटरपोल के जरिए लुक आउट  नोटिस जारी कर चुकी है। SIT को सुभाष शर्मा के दुबई में होने की पक्की खबर है। यह भी पता चला है कि उसने दुबई में ही अपने संपर्कों के जरिए क्रिप्टो घोटाले में पैसा लगाने वालों को 200 से ज्यादा बार दुबई की सैर करवाई। इसके लिए वीजा का इंतजाम दुबई के ही उसके संपर्कों ने किया था। सुभाष शर्मा और घोटाले के 3 अन्य प्रमुख आरोपियों ने ट्रस्ट वॉलेट के माध्यम से दुबई में प्रॉपर्टी में पैसा लगा रखा है।बताया जा रहा है कि 2500 करोड़ के क्रिप्टो घोटाले में सुभाष शर्मा ने 500 करोड़ रुपए अकेले डकारे हैं। माना जा रहा है कि सुभाष के साथ विदेश में बैठे कुछ आरोपी भी घोटाले में संलिप्त हैं, जो निवेशकों को विदेश भेजने में मदद करते थे। अब SIT इसी हफ्ते शिमला सेशंस कोर्ट  में आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर सकती है। गिरफ्तार तीन मुख्य आरोपियों- हेमराज, सुखदेव और अभिषेक के खिलाफ धारा 420, 120 बी, अनियमित निवेश प्रतिबंधात्मक कानून के सेक्शन 21, 23 और BUDS एक्ट में चार्जशीट  दायर कर सकती है। इस घोटाले के मामले में SIT ने 300 शिकायतों के बाद अभी 19 तक 19 लोगों को गिरफ्तार किया है।