मंडी,28 नवंबर। हिमाचल में फॉरेक्स ट्रेडिंग घोटाले में पुलिस ने 4 और लोगों को गिरफ्तार किया है। अब तक इस मामले में 7 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं, जबकि एक आरोपी विदेश भाग गया है। पुलिस उसे भारत वापस लाने की कोशिश कर रही है। गिरफ्तार आरोपियों में रमेश चन्द पुत्र शेर सिंह गांव नकेहड़ डा हराबाग तहसील जोगिन्द्र नगर जिला मण्डी उम्र 32 साल, केवल कृष्ण पुत्र स्व. रूप चन्द गांव व डाटकराला तहसील अम्ब जिला ऊना उम्र 51 साल, चमन लाल पुत्र शंकर दास निवासी गांव पंचजन डादूल तहसील जोगिन्द्र नगर जिला मण्डी उम्र 44 साल और जितेन्द्र कुमार उर्फ जुली पुत्र कृष्ण देव गांव बालक रूपी डा व तहसील जोगिन्द्रनगर जिला मण्डी उम्र 45 साल शामिल हैं।पुलिस ने इन सभी को उनके घरों से दबोचा और बल्ह थाने में कानूनी प्रक्रिया के तहत गिरफ्तार करने के बाद परिजनों को इसकी सूचना दे दी है। इससे पहले पुलिस इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है, जिसमें घोटाले का मास्टरमाइंड चंद्रमोहन निवासी दिल्ली, दिनेश चोपड़ा निवासी अम्बाला और नीतू सूद निवासी गुम्मा शामिल है। नीतू सूद राजेंद्र सूद की पत्नी है, जो कि विदेश (दुबई) भाग गया है। पुलिस ने उसे वापस लाने के लिए केंद्र सरकार से आग्रह किया है। सीबीआई के माध्यम से उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया जा सकता है। गिरफ्तार किए गए लोगों की इस पूरे मामले में अहम भूमिका है।पुलिस इनसे अब गहनता से पूछताछ करेगी, जिससे मामले को आगे ले जाने में काफी मदद मिलेगी। बताया जा रहा है कि अभी और भी लोग पुलिस के रडार पर हैं। जल्द ही उनकी गिरफ्तारी भी हो सकती है। एसपी मंडी सौम्या सांबशिवन ने चार लोगों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उन्होंने कि मामले के दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
फॉरेक्स ट्रेडिंग घोटाले में पुलिस ने 4 और लोगों को गिरफ्तार।
बर्फ के घरों मे रहने के लिए एडवांस बुकिंग शुरू,इग्लु बने आकर्षण।
January 15, 2025
No Comments
घाटे के रूट होंगे क्लब, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश।
January 15, 2025
No Comments
हिमाचल मे आगामी 48 घंटो मे भारी बारिश और बर्फवारी का येलो अलर्ट जारी।
January 15, 2025
No Comments
मुख्यमंत्री ने दिए ई-बसों की खरीद प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश।
January 15, 2025
No Comments
मुख्यमंत्री ने वित्त विभाग की समीक्षा की।
January 15, 2025
No Comments