News Polkhol

टेम्पो पलटा एक की मौत, सात घायल,पंजाब के लोग जा रहे थे ऊना।

ऊना,29 नवंबर। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले  के पंडोगा के पास में  एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां पर पंडोगा  के निकट एक टेंपो  पलट गया। टेंपो में सवार एक व्यक्ति की मौत  हो गई जबकि सात अन्य घायल  बताए जा रहे हैं। पुलिस ने घटना के संबंध में केस दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।मिली जानकारी के मुताबिक, जिला ऊना के ही बडूही में चल रहे शादी समारोह में कैटरिंग का काम करने आ रहे पंजाब  के जालंधर निवासी कारीगरों की गाड़ी ब्रेक फेल होने के चलते पंडोगा में पलट गई। हादसा ब्रेक फेल होने के चलते हुए बताया जा रहा है। हादसे के दौरान एक कारीगर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि सात अन्य लोग बुरी तरह से घायल हो गए जिन्हें एंबुलेंस की मदद से रीजनल अस्पताल पहुंचाया गया। जिनमें से एक व्यक्ति को गंभीर रूप से घायल होने के चलते PGI रेफर किया गया है। गाड़ी के चालक और गाड़ी में सवार घायल व्यक्ति ने बताया कि ब्रेक होने के चलते यह हादसा पेश आया है।