News Polkhol

मनाली मे रैकेट का हुआ भंडाफोड़, पंजाब की एक 44 वर्षीय महिला गिरफ्तार।

मनाली,02 दिसंबर। पर्यटन नगरी मनाली में सेक्स रैकेट  चलाने का मामला सामने आया है, जिसके तार बंगाल  से जुड़े हुए हैं। पुलिस ने मनाली  में पंजाब की एक 44 वर्षीय महिला को सेक्स रैक्ट चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस ने बंगाल और कोलकाता की दो महिलाओं को भी रेस्क्यू किया है। पुलिस  ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार, पुलिस को उक्त आरोपी महिला के बारे में गुप्त सूचना मिली थी। पुलिस ने सूचना के आधार पर सेक्स रैक्ट चलाने वाली महिला को सिमसा के पास पकड़ा है। पुलिस ने मौके से दो महिलाओं को रेस्क्यू  भी किया है। महिलाओं ने पुलिस को बताया कि आरोपी महिला उन्हें काम दिलवाने के नाम पर अपने साथ मनाली ले आई थी, लेकिन यहां आकर आरोपी महिला ने उन्हें इस गंदे काम में धकेल दिया। आरोपी महिला की पहचान कपूरथला (पंजाब) के तौर पर हुई है। मामले की पुष्टि DSP मनाली केडी शर्मा ने की है। उन्होंने बताया कि आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है