ऊना,03,विधायक सुदर्शन बबलू ने कहा कि आपदा के दौरान मुख्यमंत्री ने हर क्षेत्र में जाकर स्वयं राहत कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेताओं के हिमाचल की मदद के लिए केंद्र सरकार से आर्थिक सहायता की कोई बात नहीं की। उन्होंने कहा कि 75 हजार रुपये का कर्ज होने के बावजूद मुख्यमंत्री प्रदेश के विकास के लिए दिन-रात कार्य कर रहे हैं।विधायक देवेंद्र भुट्टो ने कहा कि आपदा के कारण पूरे प्रदेश तथा कुटलैहड़ में भी भारी नुकसान हुआ है लेकिन राज्य सरकार ने त्वरित कार्यवाही करते हुए सभी प्रभावितों तक मदद पहुंचाई। उन्होंने पुरानी पेंशन बहाल करने के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार जताया।विधायक चैतन्य शर्मा ने कहा कि आपदा के कारण प्रदेश में बहुत क्षति हुई लेकिन मुख्यमंत्री ने अपने स्वास्थ्य की परवाह न करते हुए सशक्त नेतृत्व प्रदान किया और प्रभावित परिवारों की मदद की। उन्होंने कहा कि राज्य में आपदा से 12 हजार करोड़ का नुकसान हुआ है लेकिन केंद्र सरकार ने कोई मदद नहीं की। उन्होंने गगरेट में राजीव गांधी राजकीय डे-बोर्डिंग का शिलान्यास करने के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया।पूर्व विधायक सतपाल रायजादा ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का स्वागत करते हुए जिला ऊना के लिए सभी परियोजनाओं की सौगात के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार नेक नीयत और संवदेनशीलता के साथ काम कर रही है तथा आपदा प्रभावितों की सहायता के लिए विशेष राहत पैकेज लेकर आई है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने पुरानी पेंशन योजना को बहाल कर कर्मचारियों के साथ किए गए वादे को निभाया है।इस अवसर पर मुख्य संसदीय सचिव सुन्दर सिंह ठाकुर, पूर्व मंत्री कुलदीप कुमार, प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष निगम भंडारी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष रणजीत सिंह राणा, कांग्रेस नेता विवेक शर्मा, उपायुक्त राघव शर्मा, एसपी अर्जित सेन ठाकुर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
सूक्खू ने जिला ऊना को दी सौगातें,बोले,जनता के आशीर्वाद से हिमाचल से चारों लोकसभा सीटों पर कांग्रेस पार्टी की जीत होगी।
दिल्ली विधानसभा चुनावो के बाद भाजपा को मिलेगा नया राष्ट्रीय अध्यक्ष।
January 20, 2025
No Comments
राशन कार्ड ब्लॉक होने पर घर बैठे इस aap से करे E KYC,।
January 20, 2025
No Comments
मौसम विभाग की चेतावनी होगी बारिस -बर्फवारी।
January 20, 2025
No Comments
नशा माफिया के खिलाफ कड़ी कार्रवाईः मुख्यमंत्री
January 20, 2025
No Comments
मुख्यमंत्री ने नूरपुर को दी 30.85 करोड़ रुपये की 7 विकासात्मक परियोजनाओं की सौगात।
January 20, 2025
No Comments