News Polkhol

कॉंग्रेस की ग्रंटियां हुई फेल, जनता को मोदी की ग्रंटियों पर भरोसा।

शिमला।   BJP की जीत पर हिमाचल प्रदेश के पूर्व CM जयराम ठाकुर ने कहा कि पूरे देश की जनता को PM नरेंद्र मोदी के चेहरे पर विश्वास है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व से जहां विश्व भर में भारत को पहचान मिली है। तो वहीं, देश में भी तेजी से विकास हो रहा है। आज जनता ने यह साबित किया है कि उन्हें देश में हो रहे विकास पर विश्वास है और देश की जनता नरेंद्र मोदी के साथ चलना चाहती है। वहीं, जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार  के एक साल के कार्यकाल पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि CM सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार और गारंटी पूरी तरह से फेल रही है। पूरे प्रदेश में सिर्फ व्यवस्था परिवर्तन और नया दौर के पोस्टर लगे नजर आते हैं। वास्तव में ग्राउंड जीरो पर कुछ भी नहीं है। साल 2024 के लोकसभा चुनाव में जनता कांग्रेस को जवाब देगी और एक बार फिर BJP चारों सीट पर जीत हासिल करेगी।जयराम ठाकुर ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जिम्मेदारी सौंपी थी कि हिमाचल प्रदेश में फेल  हुई हिमाचल सरकार की गारंटियों की जानकारी चुनावी राज्यों की जनता तक पहुंचाई जाए। उन्होंने यह काम बखूबी निभाया। उन्होंने जनता को बताया कि हिमाचल में कांग्रेस की गारंटियां फेल साबित हुई है। पूरे देश को PM नरेंद्र मोदी पर ही विश्वास है और मोदी के नाम पर ही BJP को जीत मिली है।