शिमला। हिमाचल प्रदेश में राजस्व लोक अदालतों के माध्यम से इंतकाल के सबसे ज्यादा 3839 मामलों का निपटारा कांगड़ा जिला में किया गया, मंडी में 2190 और शिमला में 2190 लम्बित मामले निपटाए गए, जबकि हमीरपुर तीसरे स्थान पर रहा जहां इंतकाल के 1023 मामलों का निपटाया गया। अगर पूरे प्रदेश की बात करें तो 01 और 02 दिसंबर, 2023 को प्रदेश भर में तहसील स्तर तक आयोजित राजस्व लोक अदालतों में इंतकाल के लम्बित 13,950 तथा तकसीम के 527 मामलों का निपटारा किया गया।अगली 20 जनवरी तक निपटाने हैं सारे मामले,सरकारी प्रवक्ता के अनुसार, 30 नवंबर, 2023 तक प्रदेश में इंतकाल के 21,212 मामले लम्बित थे, जबकि तकसीम के लम्बित मामलों की संख्या 28,470 थी। अब प्रदेश में इंतकाल के 7262 तथा तकसीम के 27,943 मामले लम्बित हैं। CM सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इंतकाल और तकसीम के लम्बित मामलों का निपटारा 20 जनवरी, 2024 तक करने के निर्देश दिए है। सभी जिलों से प्रतिमाह रिपोर्ट (Report) भी मांगी जा रही है। इसके साथ ही निपटाए गए मामलों की पूरी जानकारी नाम, पते व फोन नंबर के साथ CM कार्यालय में प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
इंतकाल निपटाने के मामले में काँगड़ा प्रथम, शिमला मंडी दूसरे और हमीरपुर तीसरे स्थान पर।
दिल्ली विधानसभा चुनावो के बाद भाजपा को मिलेगा नया राष्ट्रीय अध्यक्ष।
January 20, 2025
No Comments
राशन कार्ड ब्लॉक होने पर घर बैठे इस aap से करे E KYC,।
January 20, 2025
No Comments
मौसम विभाग की चेतावनी होगी बारिस -बर्फवारी।
January 20, 2025
No Comments
नशा माफिया के खिलाफ कड़ी कार्रवाईः मुख्यमंत्री
January 20, 2025
No Comments
मुख्यमंत्री ने नूरपुर को दी 30.85 करोड़ रुपये की 7 विकासात्मक परियोजनाओं की सौगात।
January 20, 2025
No Comments