शिमला।, मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से आज यहां दृष्टिबाधित व्यक्तियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट कर उन्हें अपनी विभिन्न मांगों से अवगत करवाया।मुख्यमंत्री ने उनकी मांगों को ध्यानपूर्वक सुना और सभी उचित मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सरकार विभिन्न सरकारी विभागों, बोर्डों और निगमों में उन्हें रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए उपयुक्त पदों की पहचान करेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार समाज के कमजोर वर्गों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और आगामी बजट में इन वर्गों के उत्थान के लिए योजनाएं शामिल की जाएंगी।इस अवसर पर लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, मुख्य संसदीय सचिव राम कुमार चौधरी, विधायक नीरज नैय्यर और सुरेश कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव भरत खेड़ा और मुख्यमंत्री के प्रधान निजी सचिव विवेक भाटिया भी उपस्थित थे।
दृष्टिबाधित व्यक्तियों के प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्यमंत्री से की भेंट।
मुख्यमंत्री ने दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय इंदिरा भवन के उद्घाटन समारोह में भाग लिया।
January 16, 2025
No Comments
ठेकेदारों की भुगतान राशि पर व्हाइट पेपर जारी करें मंत्री : राजीव
January 16, 2025
No Comments
17 को केंद्रीय राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह शिमला आयेंगे : डॉ सिकंदर
January 16, 2025
No Comments
चाकू की नोक पर महिला से दुष्कर्म।
January 16, 2025
No Comments
शिमला मे निजी बस ने महिला को बस ने टक्कर मारी।
January 16, 2025
No Comments