News Polkhol

गृह रक्षा 10वीं वाहिनी ने स्थापना दिवस मनाया।

हमीरपुर।  हिमाचल प्रदेश की गृह रक्षा 10वीं वाहिनी प्रशिक्षण केंद्र अमतर नादौन में बुधवार को 61वां गृह रक्षा स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इसमें बतौर मुख्यातिथि आदेशक गृह रक्षा 10वीं वाहिनी सुशील कौंडल ने अपने संबोधन में समस्त गृह रक्षकों को बधाई दी। उन्होंने बताया कि गृह रक्षक विभिन्न विभागों के साथ आपातकालीन समय में आपदा के दौरान अपना बहुमूल्य सहयोग देकर उत्कृष्ठ प्रदर्शन करते हुए विभाग का नाम उज्ज्वल कर रहे हैं इसके लिए गृह रक्षक स्वयंसेवकों को समय-समय पर उनके सराहनीय कार्य के लिए प्रदेश सरकार तथा जिला प्रशासन द्वारा पुरस्कृत किया जाता रहा है। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश के गृह रक्षकों को विशिष्ट सेवाओं के लिए 12 बहादुरी पदक, विशिष्ट सेवाओं के लिए 17 पदक, सराहनीय सेवाओं के लिए 152 पदक तथा 12 महानिदेशक नागरिक सुरक्षा डिसक पदक प्रदान किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि गत समय में आपदा के दौरान नादौन में भी उनकी वाहिनी के जवानों ने उत्कृष्ट कार्य किया था।