शिमला।कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने एक बार फिर निष्क्रिय कार्यकर्ताओं को बाहर का रास्ता दिखाने की बात कही है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के समय कई कार्यकर्ताओं को पदभार सौंपे गए थे, लेकिन सरकार बनने के बाद यह पदाधिकारी अभी तक एक भी बार कांग्रेस मुख्यालय नहीं आए हैं और न ही उन्होंने किसी बैठक में हिस्सा लिया है। ऐसे कार्यकर्ताओं को पार्टी में पदभार से मुक्त कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो पदाधिकारी पार्टी को समय नहीं दे पा रहे हैं, उन पर कार्रवाई होना तय है।प्रतिभा सिंह गुरुवार को शिमला में संगठन के पदाधिकारियों की बैठक में हिस्सा लेने पहुंची थी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को इस बैठक में आना था, लेकिन तेलंगाना में शपथग्रहण होने की वजह से वे प्रदेश में नहीं हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने उनसे बात की है और इसके बाद मंत्री विक्रमादित्य सिंह को इस बैठक के लिए अधिकृत किया है। प्रतिभा सिंह ने कहा कि सरकार और संगठन में अच्छा तालमेल होना चाहिए। कार्यकर्ताओं को मान दे सकें, इसका प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी में महिला, युवा, सेवादल समेत मुख्य संगठन में कार्यकर्ता कई सालों से निरंतर काम कर रहे हैं।इन कार्यकर्ताओं को सरकार बनने के बाद अहम पद सौंपना सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू खुद संगठन से उठकर यहां पहुंचे हैं। ऐसे में वह संगठन के कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी को बखूबी समझते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर चुकी है। उन्होंने केंद्र सरकार पर भी हमला बोला है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने आपदा में हुए नुकसान की भरपाई के लिए कोई भी कदम नहीं उठाया। उन्होंने कहा कि आपदा के समय प्रदेश को भारी-भरकम नुकसान झेलना पड़ा था।
अब एक्शन मोड में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह निठल्ले नेताओं की होगी छुट्टी।
दिल्ली विधानसभा चुनावो के बाद भाजपा को मिलेगा नया राष्ट्रीय अध्यक्ष।
January 20, 2025
No Comments
राशन कार्ड ब्लॉक होने पर घर बैठे इस aap से करे E KYC,।
January 20, 2025
No Comments
मौसम विभाग की चेतावनी होगी बारिस -बर्फवारी।
January 20, 2025
No Comments
नशा माफिया के खिलाफ कड़ी कार्रवाईः मुख्यमंत्री
January 20, 2025
No Comments
मुख्यमंत्री ने नूरपुर को दी 30.85 करोड़ रुपये की 7 विकासात्मक परियोजनाओं की सौगात।
January 20, 2025
No Comments