शिमला। शुक्रवार यानी आठ दिसंबर को शिमला में प्रस्तावित कैबिनेट की बैठक अब नहीं होगी। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू गुरुवार को तेलंगाना की नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए और वह शनिवार सुबह ही शिमला पहुंच पाएंगे। इसलिए अब कैबिनेट की बैठक भी नए सिरे से निर्धारित होगी। हालांकि 11 दिसंबर की धर्मशाला में प्रस्तावित रैली से पहले मंत्रिमंडल की बैठक होने पर संशय है। माना जा रहा है था कि इस कैबिनेट में राज्य के लोगों के हित में कुछ फैसले लिए जा सकते हैं, जिनकी घोषणा 11 दिसंबर की रैली में होनी थी। शिक्षा विभाग की तरफ से भी गेस्ट टीचर पॉलिसी जैसे कुछ अहम मसले इस कैबिनेट के लिए प्रस्तावित थे।
Post Views: 63