आयोध्या। आज राम नवमी के अवसर पर राम मंदिर अयोध्या में अलौकिक दृष्य देखने को मिला। सूर्य की किरणों से राम लला का तिलक हुआ। करीब 4 मिनट तक रामलला की मूर्ति के मस्तक पर सूर्य की किरणें नजर आई। श्रीराम की भव्य तस्वीर देख भक्तगण भाव विभोर हो गए। भव्य राम मंदिर में पहली बार राम जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। यहां पर रामलला के दर्शन भक्तों का तांता लगा हुआ है। इस दौरान रामलला की विशेष पूजा-अर्चना हुई। राम मंदिर को फूलों और लाइटिंग से सजाया गया है। राम मंदिर के कपाट भक्तों के लिए सुबह 3.30 बजे खोल दिए गए हैं। यहां पर रात 11 बजे तक भक्त रामलला के दर्शन कर सकेंगे। यहां पर मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लग गया। दोपहर 12.16 बजे रामलला का सूर्य तिलक के भव्य दर्शन हुए।
Post Views: 46