कांगड़ा। हरिपुर पुलिस थाना के अंतर्गत आते नंदपुर भटोली गांव में बीती रात एक एक्स सर्विसमैन ने घर में रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक की पहचान, स्वरूप सिंह रंधावा, 61 वर्षीय, पुत्र सागर सिंह रंधावा निवासी नंदपुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि कुछ दिनों से स्वरूप सिंह अकेला रह रहा था और वह शराब का आदि था। व्यक्ति ने यह खौफनाक कदम क्यों उठाया है? इसकी पुलिस जांच कर रही है। शव के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। जानकारी के अनुसार, आज सुबह एक पड़ोस के व्यक्ति ने स्वरूप सिंह को फंदे से लटका देखा, इस बात की जानकारी पड़ोसी ने पंचायत प्रतिनिधि को दी। उसके बाद हरिपुर पुलिस को सुचित किया गया। थाना प्रभारी मनजीत सिंह मनकोटिया के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए देहरा अस्पताल भेज दिया है। आपको बता दें कि कुछ दिन पहले स्वरूप सिंह पर उसकी पत्नी ने मारपीट के आरोप लगाए थे। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे हिरासत में भी लिया था। मामले की पुष्टि डीएसपी देहरा अनिल कुमार ने की है।
एक्स सर्विसमैन ने क्यो की आत्महत्या पुलिस जाँच में खुलेगा राज।
दिल्ली विधानसभा चुनावो के बाद भाजपा को मिलेगा नया राष्ट्रीय अध्यक्ष।
January 20, 2025
No Comments
राशन कार्ड ब्लॉक होने पर घर बैठे इस aap से करे E KYC,।
January 20, 2025
No Comments
मौसम विभाग की चेतावनी होगी बारिस -बर्फवारी।
January 20, 2025
No Comments
नशा माफिया के खिलाफ कड़ी कार्रवाईः मुख्यमंत्री
January 20, 2025
No Comments
मुख्यमंत्री ने नूरपुर को दी 30.85 करोड़ रुपये की 7 विकासात्मक परियोजनाओं की सौगात।
January 20, 2025
No Comments