चंडीगढ़। पंजाब में सोमवार से सरकारी बसों के पहिए थम जाएंगे। पंजाब रोडवेज, पीआरटीसी और पनबस कर्मियों ने हड़ताल की चेतावनी दी है। पंजाब रोडवेज पनबस/ पीआरटीसी कांट्रैक्ट वर्कर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष रेशम सिंह गिल बताया कि छह, सात और आठ जनवरी को पंजाब रोडवेज, पीआरटीसी और पनबस का चक्का जाम रहेगा। सात जनवरी को सुबह 10 बजे चंडीगढ़ मुख्यमंत्री आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि रोडवेज पनबस, पीआरटीसी के मुलाजिमों द्वारा लंबे समय से मांगों को लेकर संघर्ष चल रहा है। कर्मचारियों की जो मांग थी, वह सरकार ने अभी तक पूरी नहीं की। पहली जुलाई, 2024 को पंजाब सरकार के संबंधित अधिकारियों के साथ पंजाब रोडवेज, पीआरटीसी, पनबस मुलाजिमों की एक मीटिंग हुई थी, जिसमें हमारे मुख्य मांग थी कि कच्चे कर्मचारियों को पक्का करें।इसके अलावा हमने कहा था कि ठेकेदारी सिस्टम खत्म करें, विभाग में नई बसें और किलोमीटर स्कीम की बसें बंद करें, ट्रांसपोर्ट माफिया पर रोक लगाए, नौकरी से निकाले गए कर्मचारियों को शर्तों के साथ बहाल करें और साथ में विभाग को सही ढंग से चलाने की मांग और वेतन बढ़ाने की मांग की गई थी। हमारी इन मांगों पर सरकार ने कोई कार्यवाही नहीं की है, इसलिए हम सोमवार से तीन दिन की हड़ताल करेंगे। इस प्रदर्शन में कुछ किसान जत्थेबंदियां भी शामिल होंगीं।पंजाब में तीन दिन के लिए रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल की वजह से आम लोगों को खासी परेशानी होने वाली है, क्योंकि बसों के न चलने से यात्रियों को निजी बसों या टैक्सियों का सहारा लेना पड़ेगा। इससे लोगों का समय और पैसा दोनों बर्बाद होंगे। इससे पहले तीन दिन तक कभी भी रोडवेज कर्मियों ने हड़ताल नहीं की थी। ऐसे में अगर यह हड़ताल तीन दिन तक चलेगी, तो इससे विभाग को भी खासा आर्थिक नुकसान होगा।
यात्रियों की बढ़ेगी परेशान नही चलेंगी सरकारी बसे पंजाब मे।
बर्फ के घरों मे रहने के लिए एडवांस बुकिंग शुरू,इग्लु बने आकर्षण।
January 15, 2025
No Comments
घाटे के रूट होंगे क्लब, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश।
January 15, 2025
No Comments
हिमाचल मे आगामी 48 घंटो मे भारी बारिश और बर्फवारी का येलो अलर्ट जारी।
January 15, 2025
No Comments
मुख्यमंत्री ने दिए ई-बसों की खरीद प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश।
January 15, 2025
No Comments
मुख्यमंत्री ने वित्त विभाग की समीक्षा की।
January 15, 2025
No Comments