शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में युवक ने नाबालिग नर्सिंग छात्रा के साथ रेप किया, जिससे वह गर्भवती हो गई। पीड़िता ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर रेप करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस को दी शिकायत में नाबालिग लड़की ने बताया कि वह साल 2023 में शिमला के एक निजी नर्सिंग कॉलेज में पढ़ रही थी। इस दौरान वह एक युवक के संपर्क में आई। युवक ने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक सबंध बनाए, जिसके कारण वह गर्भवती हो गई है।युवती ने आरोप लगाए हैं कि युवक उसे चोट पहुंचाने के इरादे से उसके साथ दुर्व्यवहार व मारपीट करता था। युवती ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि आरोपित युवक ने उसके साथ ऐसे सभी काम किए है, जिससे उसका अपमान हुआ है। एसपी शिमला संजीव गांधी ने बताया कि पीड़ित लड़की के शिकायत पर मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। अंबाला में जीरो एफआईआर दर्ज हुई है। जिसमें युवती ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। जिसकी पुलिस जांच कर रही है।
शिमला मे शादी का झांसा दे नर्सिंग छात्रा से बलात्कार, हुई गर्भवती।
बर्फ के घरों मे रहने के लिए एडवांस बुकिंग शुरू,इग्लु बने आकर्षण।
January 15, 2025
No Comments
घाटे के रूट होंगे क्लब, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश।
January 15, 2025
No Comments
हिमाचल मे आगामी 48 घंटो मे भारी बारिश और बर्फवारी का येलो अलर्ट जारी।
January 15, 2025
No Comments
मुख्यमंत्री ने दिए ई-बसों की खरीद प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश।
January 15, 2025
No Comments
मुख्यमंत्री ने वित्त विभाग की समीक्षा की।
January 15, 2025
No Comments